मोबाइल की बैटरी फटने से बच्ची की मौत, जानें क्यों होता है विस्फोट और फोन क्या देता है संकेत

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Apr 2023 4:33 PM

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि तिरुविलवमाला में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे आदित्यश्री के मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया. जानें पूरा मामला

विज्ञापन

केरल के त्रिशूर से एक ऐसी खबर आ रही है जो चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल यदि आपके घर में बच्चे हैं और वो मोबाइल का यूज करते हैं तो खबर पर नजर जरूर दौड़ा लें. त्रिशूर में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए कथित रूप से उसमें विस्फोट हो जाने से आठ साल की एक लड़की की मौत हो गयी. केरल पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि तिरुविलवमाला में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे आदित्यश्री के मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया. इस हादसे में आदित्यश्री की मौत हो गयी. वह करीब के एक विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है.

क्यों फट जाती है मोबाइल की बैटरी जानें

आईटी एक्सपर्ट की मानें तो चार्जिंग के समय मोबाइल के आसपास रेडिएशन हाई रहता है. इस वजह से भी बैटरी गरम हो जाती है. इसलिए यह चार्जिंग के समय बात करने पर ब्लास्ट हो सकता है. कई बार ऐसा होता है कि यूजर्स की गलतियों की वजह से भी बैटरी ओवरहीट हो जाती है और उसमें विस्फोट हो जाता है. बैटरी के सेल डेड होते रहते हैं जिससे फोन के अंदर के केमिकल में चेंजेस होते हैं और बैटरी में विस्फोट हो जाता है.

Also Read: Lost Smartphone: मोबाइल चोरी करना भूल जाएंगे चोर, सरकार ने किया ऐसा तगड़ा इंतजाम

इन तीन संकेतों को जरूर जान लें

– फोन की स्क्रीन का ब्लर होना या स्क्रीन में पूरी तरह डार्कनेस आ जाता है तो आप सावधान हो जाएं और इसे तुरंत करीब के मोबाइल रिपेयर के पास ले जाएं.

– फोन बार-बार हैंग होना और प्रोसेसिंग स्लो हो जाना भी एक ऐसा संकेत है जिसके होते ही आपको सावधान हो जाने की जरूरत है.

– बात करते वक्त फोन नॉर्मल से ज्यादा गर्म आपको महसूस हो तो सावधान हो जाएं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola