Karnataka Elections: बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल जगदीश शेट्टार की करारी हार, महेश तेंगिंकाई ने हराया

हुबली-धारवाड़-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के महेश तेंगिंकाई ने कांग्रेस के जगदीश शेट्टार को 34,289 मतों के अंतर से हराया. शेट्टार ने बीजेपी से इस्तीफा देखकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की धमाकेदार जीत हुई है और भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. 224 में से कांग्रेस ने 136 सीटें जीतकर इतिहास रच डाला है. जबकि बीजेपी 64 सीटों पर सिमट गयी है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें बीजेपी नेता महेश तेंगिंकाई ने हराया.
हुबली-धरवाड़ मध्य से शेट्टार की करार हार
हुबली-धारवाड़-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के महेश तेंगिंकाई ने कांग्रेस के जगदीश शेट्टार को 34,289 मतों के अंतर से हराया. शेट्टार ने बीजेपी से इस्तीफा देखकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था.
टिकट नहीं मिलने से शेट्टार ने बीजेपी का साथ छोड़ा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए थे और बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. शेट्टार ने इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे. पार्टी ने उन्हें हुबली-धारवाड़-मध्य से चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन वहां से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. शेट्टार के साथ-साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था और कांग्रेस में शामिल हुए.
Also Read: प्रदेश कांग्रेस ने मनाया कर्नाटक चुनाव में जीत का जश्न, छाएं रहे बजरंबली
#KarnatakaElectionResults2023 | BJP's Mahesh Tenginkai defeated Congress' Jagadish Shettar in Hubli-Dharwad-Central constituency, by a margin of 34,289 votes.
(File photos) pic.twitter.com/kPMn2sHQfn
— ANI (@ANI) May 13, 2023
बीजेपी ने पहले ही शेट्टार की हार का कर दिया था दावा
बीजेपी ने जगदीश शेट्टार की हार का पहले ही दावा कर दिया था. पार्टी ने इन बातों को खारिज कर दिया कि भाजपा शेट्टार और सावदी को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है. इस बात से भी इंकार किया दोनों नेताओं की हार सुनिश्चित करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है.
कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद शेट्टर के दफ्तर में लगी हैं मोदी और शाह की तस्वीरें
शेट्टार ने भले ही बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया है और कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. लेकिन उनका दिल अब भी बीजेपी के लिए धकड़ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके दफ्तर में अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर लगी है. बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था, उन्हें सम्मानजनक विदाई का अवसर देना चाहिए था. शेट्टर ने कहा कि उन्हें भाजपा ने इसलिए भी टिकट नहीं दिया क्योंकि इस तरह की आशंका थी कि वह पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बाद लिंगायतों में नंबर एक के नेता हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










