कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज, डिलीवरी बॉय के साथ की स्कूटी की सवारी, देखें वीडियो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंकवाद के विषय को लेकर उनकी पार्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए हमले के बाद पलटवार करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या की थी तथा ऐसे में वह आतंकवाद को प्रधानमंत्री मोदी से बेहतर समझते हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक पार्टियां धुआंधार रैली कर रही हैं. कांग्रेस और बीजेपी के स्टार कैंपेनर लगातार रैली और रोड शो कर रहे हैं. लेकिन इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिला. बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ राहुल स्कूटर की सवारी करते नजर आये. इस दौरान उन्होंने एक बच्चे से भी बात की.
कर्नाटक चुनाव में धुआंधार रैली कर रहे हैं राहुल गांधी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी लगातार रैली कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा.
आतंकवादियों ने मेरी दादी और पिता को मारा, आतंकवाद को प्रधानमंत्री से बेहतर समझता हूं: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंकवाद के विषय को लेकर उनकी पार्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए हमले के बाद पलटवार करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या की थी तथा ऐसे में वह आतंकवाद को प्रधानमंत्री मोदी से बेहतर समझते हैं. उन्होंने चुनावी सभा में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को ‘बहाने बनाने’ के बजाय कर्नाटक के युवाओं को यह बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में ‘40 प्रतिशत कमीशन’ के खिलाफ क्या किया?
Also Read: सोनिया गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला- कहा- कर्नाटक को किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं
#WATCH | Karnataka: Congress leader Rahul Gandhi rides a scooter with a delivery boy in Bengaluru. pic.twitter.com/MvGEgfAjtM
— ANI (@ANI) May 7, 2023
पीएम मोदी ने द केरल स्टोरी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर जारी विवाद का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि वह समाज को तहस-नहस करने वाली ‘आतंकी प्रवृत्ति’ के साथ खड़ी नजर आ रही है.
राहुल गांधी ने कहा- पिछले तीन साल में बीजेपी ने चोरी का रिकॉर्ड बनाया
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, पिछले तीन वर्षों में भाजपा ने कर्नाटक में चोरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शायद देश की सबसे भ्रष्ट सरकार कर्नाटक की भाजपा सरकार है। ठेकेदारों के संघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है. आज तक प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. प्रधानमंत्री कर्नाटक में आते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के बारे में एक शब्द नहीं बोलते…प्रधानमंत्री जी, कर्नाटक के युवाओं को बताइए कि आपने भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या किया? राहुल गांधी ने सवाल किया, गैस सिलेंडर पहले 400 रुपये का था, अब 1100 रुपये का हो गया है. प्रधानमंत्री जी ने इसके बारे में क्या किया? पेट्रोल पहले 60 रुपये प्रति लीटर था, अब 100 रुपये प्रति लीटर हो गया है, इसके बारे में क्या किया? महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री ने क्या किया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










