Karnataka Election 2023: पीएम मोदी करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित, बीजेपी का दावा शामिल होंगे 10 लाख लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल सातवीं बार कर्नाटक की यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी दमखम के साथ मैदान पर उतर चुकी है. इसी सिलिसले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
इस साल सातवीं बार कर्नाटक दौरे पर जा रहे हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल सातवीं बार कर्नाटक की यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
‘श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च’ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
नरेंद्र मोदी चिक्कबल्लापुर में ‘श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च’ का उद्घाटन करेंगे और बाद में वह बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन के लिए व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) का उद्घाटन करेंगे और ट्रेन में सवारी भी करेंगे. इसके बाद वह दावणगेरे के जिला मुख्यालय शहर जाएंगे और भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा’ के समापन के उपलक्ष्य में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. कर्नाटक में चुनाव की तैयारियां शुरू होने के बाद से यह पार्टी की पहली बैठक है, जिसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे.
Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े रेलवे प्लेटफॉर्म का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत
बीजेपी का दावा, मोदी की जनसभा में शामिल होंगे 10 लाख लोग
दावणगेरे के भाजपा सांसद जी. एम. सिद्धेश्वर ने कहा कि रैली में कुल 10 लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि अकेले दावणगेरे जिले से लगभग तीन लाख लोग भाग लेंगे. दावणगेरे पहले से ही भगवा रंग से रंगा हुआ है और जीएमआईटी कॉलेज के बगल में 400 एकड़ भूमि में पंडाल बनाया गया है. भाजपा के राज्य महासचिव महेश तेंगिनाकाई ने दावा किया कि विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहनों या रथों में राज्य भर में चार अलग-अलग दिशाओं से शुरू हुई चार ‘विजय संकल्प यात्राएं’ सफल रही हैं. उन्होंने कहा, यात्रा के तहत कुल 5,600 किलोमीटर की दूरी तय की गई, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए. हम 224 निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचे.
मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
बेंगलुरु मेट्रो फेज दो के तहत व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) मेट्रो से कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन ऑफ रीच-1 विस्तार परियोजना के 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) मेट्रो स्टेशन पर किया जाएगा. लगभग 4250 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस मेट्रो लाइन के उद्घाटन से बेंगलुरु में यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, जिससे आवागमन में आसानी होगी और शहर में यातायात की भीड़ कम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










