कर्नाटक में व्यापारियों, छोटे कारोबारियों ने बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

कर्नाटक के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को व्यापारियों और लघु उद्योगों से जुड़े लोगों ने बिजली दरों में हाल में हुई बढ़ोतरी के विरोध में रैली निकाली और प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Karnataka News: कर्नाटक के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को व्यापारियों और लघु उद्योगों से जुड़े लोगों ने बिजली दरों में हाल में हुई बढ़ोतरी के विरोध में रैली निकाली और प्रदर्शन किया. हुबली के कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KCCI) ने इस बंद का आह्वान किया था. बड़ी संख्या में व्यापारी और छोटे कारोबारी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए.

विज्ञापन

200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा

बिजली की बढ़ी दरों को लेकर प्रदर्शन ऐसे समय हो रहा है जब राज्य सरकार ने इसी सप्ताह रिहायशी बिजली कनेक्शनों को गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है. व्यापारियों और उद्यमियों ने हाथ में बैनर, पोस्टर और तख्ती लेकर जिला मुख्यालयों में मार्च निकाला. उन्होंने हुबली-धारवाड़, शिवमोगा, बेलगावी, बेल्लारी, विजयनगर, दावणगेरे और कोप्पल समेत अन्य स्थानों पर मार्च किया. उन्होंने सरकार से बिजली दरों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है.

बिजली दरों में 50-70 प्रतिशत की वृद्धि

बड़ी संख्या में व्यापारियों और उद्यमियों ने बेलागावी में बैनर और तख्ती के साथ उपायुक्त कार्यालय तक मार्च किया. केसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष संदीप बिदासरिया ने दावा किया है कि बिजली दरों में 50-70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इससे छोटे उद्यमों बुरी तरह प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola