Acid Attack: लड़की ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने चेहरे पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Acid Attack: लड़की ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने चेहरे पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक के रामनगर में सुमंत नाम के एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. लड़की ने हाल ही में उस व्यक्ति के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. पीड़िता का चेहरा जला हुआ है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है एक सनकी आशिक ने शादी से इनकार करने से इनकार करने पर 17 साल की नाबालिग लड़की पर तेजाब से हमला (Acid Attack) कर दिया.

तेजाब से पूरी तरह लड़की का चेहरा जला, अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कर्नाटक के रामनगर में सुमंत नाम के एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. लड़की ने हाल ही में उस व्यक्ति के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. पीड़िता का चेहरा जला हुआ है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

हमला करने के बाद फरार है आरोपी

पुलिस ने मामला दर्ज कर फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है. इधर आरोपी सुमंत लड़की पर तेजाब फेंकने के बाद से फरार है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.

Also Read: बिहार में तेजाब से करतब: सहरसा में राह चलते दो किशोर झुलसे, मैट्रिक परीक्षार्थी भी अस्पताल में भर्ती

आरोपी ने फोन करके पीड़िता बुलाया था

जानकारी के अनुसार आरोपी सुमंत ने पीड़िता को फोनकर बुलाया था. आरोपी की पहचान कनकपुरा के रहने वाले 22 साल के सुमंत के रूप में हुई है. जो की एक गराज में मैकेनिक के रूप में काम करता है. शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को फोनकर अपने पास बुलाया था.

एक साल से रिलेशनशिप में थे दोनों

पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार आरोपी और पीड़िता पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रिश्ता टूट गया. लेकिन इस बीच आरोपी पीड़िता को लगातार मनाने की कोशिश करता रहा. लेकिन जब पीड़िता लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो, सनकी आशिक ने तेजाब से हमला कर दिया. फिलहाल अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत बेहद खराब है. डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता के आंखों की रोशनी बचाना नामुमकिन है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola