कर्नाटक के बेलगावी में ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल

Updated:
विज्ञापन

डीजीसीए ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में बताया, 30 मई को रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) Tecnam P2009 विमान, एक सोलो सर्किट में लगा हुआ था और बेलगावी हवाई अड्डे पर उतर रहा था, हवाई अड्डे से लगभग 1 एनएम के क्षेत्र में एक आपातकालीन लैंडिंग की.

विज्ञापन

कर्नाटक के बेलगावी में सांबरा हवाई अड्डे के पास मंगलवार को एक ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. बताया जा रहा है कि रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक दो सीटों वाले प्रशिक्षण विमान को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद तुरंत आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी. हालांकि इस दौरान दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई. उन्हें चिकित्सा के लिए वायु सेना के अस्पताल ले जाया गया है.

डीजीसीए ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में दी जानकारी

डीजीसीए ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में बताया, 30 मई को रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) Tecnam P2009 विमान, एक सोलो सर्किट में लगा हुआ था और बेलगावी हवाई अड्डे पर उतर रहा था, हवाई अड्डे से लगभग 1 एनएम के क्षेत्र में एक आपातकालीन लैंडिंग की. कैडेट पायलट के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, विमान को नुकसान पहुंचा है. इंजन में खराबी की आशंका जताई जा रही है. नोज लैंडिंग गियर में खराबी आ गयी है. आगे की जांच के लिए डीजीसीए की टीम भेजी जा रही है.

मध्य प्रदेश के भिंड में भी वायुसेना के हेलीकॉप्टर की करायी गयी थी इमरजेंसी लैंडिंग

गौरतलब है कि सोमवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अपाचे हेलीकॉप्टर को मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एहतियातन उतारा गया था. हालांकि कुछ घंटे बाद विमान में कुछ मरम्मत करने के बाद इसने वहां से उड़ान भर ली. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में दो कर्मचारी सवार थे. घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ.

Also Read: एयर इंडिया के विमान में फिर हुआ लफड़ा, सवारी ने पायलट के साथ कर दिया ये काम

चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित

वायुसेना ने ट्वीट कर बताया था कि वायुसेना का एक अपाचे एएच-64 हेलीकॉप्टर जो नियमित परिचालन प्रशिक्षण उड़ान पर था, भिंड के पास एहतियातन उतरा। चालक दल के सभी सदस्य और विमान सुरक्षित हैं. वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा कि घटना सोमवार को सुबह करीब पौने नौ बजे हुई. उन्होंने कहा कि इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

खेत में हेलीकॉप्टर की करायी गयी इमरजेंसी लैंडिंग

भिंड जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जखमौली गांव के सरपंच जितेंद्र राजावत के अनुसार वायुसेना का हेलीकॉप्टर जखमौली गांव के गया सिंह भदौरिया नाम के एक व्यक्ति के खेत में उतरा. राजावत ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने 3-4 हेलीकॉप्टरों को क्षेत्र में उड़ान भरते हुए देखा और उनमें से एक नीचे उतरने लगा. उन्होंने कहा, हेलीकॉप्टर पर सवार दो अधिकारियों में से एक ने हमसे पूछा कि यह कौन सा गांव है. उन्हें बताया गया कि यह जखमौली गांव है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola