Kangana Ranaut Slap Case: आरोपी महिला जवान को मिला राकेश टिकेत का सपोर्ट, तो इस बिजनेसमैन ने की एक लाख के इनाम की घोषणा
Kangana Ranaut Slap Case
Kangana Ranaut slap case: कंगना रनौत थप्पड़ कांड में आरोपी महिला को सस्पेंड कर दिया गया है, वो फिलहाल हिरासत में हैं. वहीं इस मामले में आरोपी के समर्थन में कई किसान संगठन उतर गये हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि आरोपी महिला के साथ बीजेपी सांसद का पहले बहस हुआ था. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Kangana Ranaut Slap Case: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत थप्पड़ मामला तूल पकड़ता जा रहा है. थप्पड़ मारने वाली आरोपी सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है, और वो हिरासत में है. आरोपी कांस्टेबल के समर्थन में राकेश टिकैत समेत कई किसान संगठन उतर गए हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी महिला कांस्टेबल के साथ न्याय होना चाहिए. किसान संगठनों ने उचित जांच की मांग की है. गौरतलब है कि इस मामले में गुरुवार को कंगना ने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की एक कांस्टेबल ने उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
आरोपी कांस्टेबल को मिला किसान संगठनों का साथ
इधर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा समेत कई किसान संगठनों ने आरोपी महिला के साथ खड़े होने की बात कही है. एसकेएम नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने घटना को लेकर कहा कि वे मामले की उचित जांच के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव से मुलाकात करेंगे. डल्लेवाल ने पंधेर और कुछ अन्य किसान नेताओं के साथ मीडिया से बातचीत भी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम उचित जांच की मांग करेंगे और हम उनसे कहेंगे कि महिला कांस्टेबल के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए.
किसान नेता राकेश टिकैत ने कही यह बात
वहीं, कंगना रनौत थप्पड़ मामले पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि आरोपी महिला के साथ बीजेपी सांसद का पहले बहस हुआ था. उन्होंने आरोपी कांस्टेबल का बचाव करते हुए कहा कि जिसे थप्पड़ मारा कहा जा रहा है ऐसा कुछ नहीं है. वहां सिर्फ बहस हुई थी. राकेश टिकैत ने आरोपी का बचाव करते हुए यह भी कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने जो बयान दिया था उससे कई किसान आहत हुए हैं. इस बयान से आरोपी महिला भी आहत थी.
आरोपी सीआईएसएफ कांस्टेबल को सम्मानित करेंगे प्रदर्शनकारी किसान
हरियाणा के जींद जिले के उचाना में उपमंडल कार्यालय में धरने पर बैठे किसानों ने नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सम्मानित करने की घोषणा की है. प्रदर्शनकारी किसानों की बैठक में आरोपी महिला कांस्टेबल को सम्मानित करने का फैसला किया गया है. किसानों का कहना है कि कंगना के बयानों से आरोपी की भावनाओं को ठेस पहुंची थी. हम उनके साथ खड़े हैं. राजनेताओं को अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए. हमने फैसला लिया है कि कौर के हिरासत से रिहा होने पर उचाना धरने पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा. वहीं, मोहाली के एक व्यवसायी शिवराज सिंह बैंस ने कहा है कि वो कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को एक लाख रुपये का इनाम देंगे.
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी
गौरतलब है कि कंगना रनौत थप्पड़ कांड की आरोपी महिला को सस्पेंड कर दिया गया है, वो फिलहाल हिरासत में हैं. पूरे मामले की जांच हो रही है. एक समिति का भी गठन किया गया है. हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रदान करने का काम करने वाली सीआईएसएफ ने भी घटना की ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया है. भाषा इनपुट से साभार
Also Read: ‘इंडिया’ पर निशाना, EVM पर चुटकी, दस साल को बताया सिर्फ ट्रेलर… जानें नरेंद्र मोदी ने और क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










