उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने वाले टीएमसी सांसद ने अब पीएम मोदी की मिमिक्री की

कल्याण बनर्जी ने मिमिक्री को आर्ट और मौलिक अधिकार बताया. एक बार करने के बाद जरूरत पड़ी तो हजार बार भी करूंगा. आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, आप मुझे मार सकते हैं, लड़ाई नहीं रुकेगी.
हुगली जिले श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मिमिक्री की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मिमिक्री एक आर्ट है. यह समझाने के लिए उन्होंने फिर से मिमिक्री की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पार्लियामेंट के अंदर ही मिमिक्री करते हैं, मैंने संसद के बाहर किया है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तुलना स्कूल के छोटे बच्चे से करते हुए कल्याण बनर्जी ने दिखाया कि किस तरह से उपराष्ट्रपति ने मामूली से एक आर्ट के लिए देश से लेकर विदेश तक रोया. उल्लेखनीय है कि हाल में श्री बनर्जी धनखड़ की मिमिक्री कर सुर्खियों में आये थे. श्री बनर्जी ने कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशासन का जवाब देगी. शुभेंदु अधिकारी में यदि हिम्मत है तो श्रीरामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ के दिखाएं. उनके जवाब श्रीरामपुर जनता देगी. उन्होंने कहा : यदि 42 को उल्टा कर दिया जाये तो यह 24 हो जाता है. 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन हुआ था. अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा था. 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जोरदार आंदोलन करना पड़ेगा. 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल में पांच से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी.
कल्याण बनर्जी ने कहा- मिमिक्री करना एक आर्ट है
ये बातें श्रीरामपुर बटतला में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की एक विरोध सभा में को संबोधित करते हुए श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहीं. उन्होंने मिमिक्री करने को आर्ट और मौलिक अधिकार बताया. एक बार करने के बाद जरूरत पड़ी तो हजार बार भी करूंगा. आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, आप मुझे मार सकते हैं, लड़ाई नहीं रुकेगी. कल्याण बनर्जी ने श्रीरामपुर में शुभेंदु अधिकारी की सभा के जवाबी बैठक में यह बात कही. उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2023 महत्वपूर्ण दिन था, क्योंकि 22 साल पहले उसी दिन संसद पर हमला हुआ था. उन्होंने कहा कि नयी संसद का उद्घाटन जबरदस्त हुआ था.
पीएम ने सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया : कल्याण बनर्जी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तस्वीरें खिंचवाने और उन्हें पोस्ट करने में व्यस्त रहे. उनका नाम इतिहास में लिखा जाना चाहिए कि इसमें वह व्यस्त रहे. सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया. हमारा बयान साफ था कि जो लोग सांसद को सुरक्षा नहीं दे सकते. वे देश को क्या सुरक्षा देंगे. संसद आपके सुपर विजन में बना है, इसका जवाब देना चाहिए. अगर संसद में प्रवेश के लिए पास उन्होंने दी होती, तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता. भाजपा के एक सांसद को बचाने के लिए 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया. भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में इससे शर्मनाक बात नहीं हो सकती है. इस अवसर पर श्रीरामपुर के चेयरमैन गिरधारी साहा, रिसड़ा के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा, चेयरमैन इन काउंसिल संतोष सिंह, पूर्व चेयरमैन अमिय मुखर्जी सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




