Kal Ka Mausam: IMD का ताजा अपडेट- घने कोहरे की आगोश में चले जाएंगे 10 राज्य

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Nov 2024 4:29 PM

विज्ञापन

Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हो रहा है. न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. ठंड के कारण दिल्ली-यूपी समेत कई और राज्यों में घना कोहरा जम रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो तीन दिनों में ठंड में और इजाफा होगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत घने कोहरे और ठंड की आगोश में आता जा रहा है.  दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब से लेकर बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 10 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा छाने लगा है. ठंड में भी इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक दो दिनों में सर्दी का पारा और गिरेगा. न्यूनतम तापमान और नीचे जाएगा. पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी.

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड की दस्तक

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कई इलाकों में घन कोहरा भी जमने लगा है. मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में कोहरे के और घने होने की संभावना है. विभाग ने कहा है कि सुबह और शाम घना कोहरे जमेगा. वहीं पहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. एक दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी.

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में घना कोहरा

ठंड बढ़ते ही दिल्ली-यूपी समेत  कई राज्यों में घना कोहरा जमने लगा है. उत्तर  प्रदेश के कई जिलों में भी घना कोहरा जम रहा है. ठंड में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग ने गुरुवार से यूपी के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिये हैं. IMD का अनुमान है कि एक दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी. कड़ाके की ठंड पड़ेगा. साथ ही मोरादाबाद, कुशीनगर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित करीब 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाएगा. विभाग ने कोहरे के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है.

बिहार में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड

बिहार में कड़ाके की ठंड  पड़नी शुरू हो गई है. राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर,  दरभंगा, भागलपुर समेत कई जिलों में पारा गिर रहा है.  घने कोहरा भी छा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बिहार में ठंड और बढ़ने के आसार हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम के तेवर और तल्ख होंगे. इस बार ठंड मार्च महीने तक रह सकता है.

झारखंड में और गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम की तल्खी झारखंड में दिखने लगी है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में सर्दी का पारा लगातार गिर रहा है. कई इलाकों में रात में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. सिमडेगा में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. रांची मौसम केंद्र का अनुमान है कि दिसंबर महीने से तापमान में और गिरावट आ सकती है. कई जिलों में घना कोहरा भी रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम में बदलाव हिमाचल प्रदेश में भी हो रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा. आईएमडी का अनुमान है कि शिमला समेत कुछ जिलों में बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ेगी.  इसके अलावा कई जिलों में घना कोहरा भी जमेगा. 

Also Read: Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान, मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इस दिन होगी एंट्री

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन