क्या कैलाश विजयवर्गीय होंगे मध्य प्रदेश के नये सीएम ? इंदौर-1 से बढ़त बनाई, घर के बाहर जश्न

इंदौर-1 विधानसभा सीट से कांग्रेस ने संजय शुक्ला को मैदान पर उतारा है. संजय शुक्ला की बात करें तो वे धनाढ्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं. हालांकि इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने बढ़त बना ली है.
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. रुझानों में इंदौर-1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय आगे हैं. रुझानों से उत्साहित समर्थकों ने उनके घर के बाहर जश्न शुरू कर दिया है. अबतक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक विजयवर्गीय पहले चरण की मतगणना के बाद अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक संजय शुक्ला पर 4,268 मतों से आगे चल रहे हैं. विजयवर्गीय ने 10 साल के लम्बे अंतराल के बाद चुनाव लड़ा है और उन्हें बीजेपी के खेमे में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में गिना जाता है. विजयवर्गीय के बढ़त बनाने के बाद समर्थकों ने उनके घर के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया और एक-दूसरे को मिठाई बांटते नजर आये.
गौर हो कि मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी के चर्चे जोरों पर होने लगे थे. इस क्रम में बीजेपी के दिग्गज नेता और इंदौर 1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के बयान से राजनीति गरम हो गई थी. दरअसल, उन्होंने इशारों इशारों में सीएम पद की दावेदारी पेश कर दी थी. एक कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय कहते नजर आये कि मैं खाली विधायक बनने के लिए नहीं आया हूं, पार्टी कुछ और बड़ी जवाबदारी मुझे देने का मन बना रही है. उन्होंने कहा था कि मैं आपको फिर से विश्वास दिलाता हूं. बीजेपी की सरकार फिर से बनेगी. मैं खाली विधायक बनने नही आया हूं. मुझे और भी कुछ बड़ी जवाबदारी पार्टी देगी. जब बड़ी जवाबदारी बीजेपी की ओर से मुझे दी जाएगी तो बड़ा काम भी करूंगा.
Also Read: Election Results 2023 LIVE: लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल में बीजेपी का ‘शंखनाद’
इंदौर-1 विधानसभा सीट का समीकरण क्या था जानें
इंदौर-1 विधानसभा सीट पर नजर डालें तो यहां 3 लाख 48 हजार मतदाता हैं. इस विधानसभा में 178819 पुरुष मतदाता थे जबकि 169107 महिला मतदाताओं की संख्या थी. विधानसभा क्रमांक-01 पर अधिकांशतः बीजेपी का कब्जा रहा है. इस क्षेत्र की बात करें तो यहां ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. जैन समुदाय के मतदाता भी इस सीट पर हार-जीत में बड़ी भूमिका अदा करते दिखते हैं. 2013 के चुनाव पर नजर डालें तो यहां बीजेपी ने सुदर्शन गुप्ता को मैदान में उतारा था. उन्हें 99558 वोट देकर मतदाताओं ने विजय दर्ज करवाया था. 2013 के चुनाव में निर्दलीय कमलेश खंडेलवाल को 54176 वोटों अंतर से सुदर्शन गुप्ता ने हराया था. वहीं कांग्रेस के दीपू यादव को 37595 मतों से ही संतोष करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










