Delhi Excise Policy: एक्साइज पॉलिसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Mar 2024 12:04 PM

विज्ञापन

Kailash Gahlot

Delhi Excise Policy : कैलाश गहलोत को जांच एजेंसी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. एक्साइज पॉलिसी मामले की जांच ईडी कर रही है.

विज्ञापन

Delhi Excise Policy : आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत को जांच एजेंसी ईडी ने तलब किया. एक्साइज पॉलिसी मामले में उनसे पूछताछ की गई. आपको बता दें कि मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. ईडी के द्वारा तलब किये जाने के बाद शनिवार को गहलोत ईडी ऑफिस पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है.

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं गहलोत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी ने कैलाश गहलोत को भी समन भेजने का काम किया. आपको बता दें कि कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं. मामले पर ‘आप’ नेता दिलीप कुमार पांडे ने कहा कि यदि ईडी की ओर से कोई नोटिस जारी नहीं किया जाता तो यह (हमारे लिए) बहुत चौंकाने वाला होगा. अब, पूरा देश बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ एकजुट हो रहा है.

Read Also : Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, 31 मार्च को विपक्ष की महारैली

‘आप’ कर रही है बीजेपी पर हमला

गौर हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में कथित भ्रष्टाचार के मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इनकी गिरफ्तारी का विरोध आम आदमी पार्टी कर रही है और बीजेपी पर हमला कर रही है. इस बीच, आप नेता 31 मार्च को होने वाली महारैली के लिए लोगों को आमंत्रित कर रही है. पार्टी लोगों के घर पहुंच रही है. ‘आप’ ने जेल में बंद अपने नेता अरविंद केजरीवाल के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से शुक्रवार को कैंडल मार्च की अगुवाई की.

पीएमएलए के तहत बयान दर्ज होगा

कैलाश गहलोत की बात करें तो वे नजफगढ़ से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं. 49 साल के गहलोत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में परिवहन, गृह और कानून मंत्री के पद पर काबिज हैं. सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर चल रही है कि गहलोत को मामले में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के साथ-साथ पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola