Kailash Gahlot : कैलाश गहलोत के बीजेपी में शामिल होने से 'आप' को कितना होगा नुकसान?

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Nov 2024 1:42 PM

विज्ञापन

Kailash Gahlot Join BJP

Kailash Gahlot : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन

Kailash Gahlot : दिल्ली सरकार के मंत्री पद और आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कैलाश गहलोत ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. अब सवाल उठता है कि इससे अरविंद केजरीवाल की पार्टी को कितना नुकसान उठाना होगा? वो भी ऐसे समय जब यहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. गहलोत ने बीजेपी में शामिल होने के बाद स्पष्ट किया कि उन्होंने फैसला रातों-रात नहीं लिया है. आप के इस दावे को खारिज करते हुए कि उन्होंने दबाव में पार्टी छोड़ने का खंडन भी किया.

दिल्ली के पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं किसी दबाव के कारण बीजेपी में शामिल नहीं हुआ, बल्कि इसलिए यह फैसला लिया क्योंकि आप ने अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया है. मैं शुरू में आम लोगों की सेवा करने के लिए पार्टी में शामिल हुआ था, लेकिन अब वह अपने मूल मिशन से भटक गई है. इसके नेता ‘आम’ से ‘खास’ में बदल गए हैं.

आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर में से एक रहे कैलाश गहलोत

आम आदमी पार्टी की शुरुआत के दिनों से ही कैलाश गहलोत पार्टी और राजनीति से जुड़े. अरविंद केजरीवाल के करीबियों में से वे एक थे. गहलोत ने 2013 में पार्टी के साथ राजनीति में कदम रखा. पार्टी में शामिल होने के 2 साल के अंदर वे दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.

Read Also : Kailash Gahlot : चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को जोरदार झटका, कैलाश गहलोत ने ‘आप’ से दिया इस्तीफा

कौन हैं कैलाश गहलोत?

कैलाश गहलोत वर्तमान में, दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में वे परिवहन और पर्यावरण मंत्री के पद पर रह चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले गहलोत के पास बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ लॉ और मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री है. 22 जुलाई 1974 को जन्मे गहलोत नजफगढ़ के मित्राउन गांव से आते हैं. गहलोत एक वकील हैं जो सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के केस देखते हैं. 2018 में, गहलोत इनकम टैक्स जांच के दायरे में आए थे. कथित टैक्स चोरी के मामले में उनसे जुड़े कई परिसरों की तलाशी ली गई थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola