सुनाई देगी सिर्फ आवाज और तबाह हो जाएगा टारगेट, जानें भारत की नयी मिसाइल से क्यों खौफ खा रहा चीन और पाकिस्तान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Nov 2024 7:00 PM

विज्ञापन

K-4 Ballistic Missile

K-4 Ballistic Missile: भारतीय नौसेना ने K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल कर लिया है. के-4 बैलिस्टिक मिसाइल को पनडुब्बी के अंदर से ही दागा जा सकता है. इस मिसाइल का परीक्षण बंगाल की खाड़ी में आईएनएस अरिघाट से किया गया.

विज्ञापन

K-4 Ballistic Missile: भारतीय नौसेना ने 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर लिया है. नौसेना ने न्यूक्लियर सबमरीन आईएनएस अरिघाट से K-4 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च कर इसकी टेस्टिंग की. इस बैलिस्टिक मिसाइल की जद में चीन और पाकिस्तान के कई शहर आ गये हैं. नौसेना पनडुब्बी से ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने टारगेट को इस मिसाइल के जरिये बड़ी आसानी से तबाह कर सकती है. भारतीय नौसेना अब इस मिसाइल प्रणाली के और अधिक परीक्षण करने की योजना बना रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय नौसेना के पास बैलिस्टिक मिसाइल दागने की क्षमता वाली दो परमाणु पनडुब्बी हैं. एक आईएनएस अरिहंत और दूसरा आईएनएस अरिघाट. इन दोनों से इसे दागा जा सकता है. आईएनएस अरिघाट को इसी साल अगस्त महीने में विशाखापत्तनम स्थित शिप बिल्डिंग सेंटर में शामिल किया गया था. वहीं ऐसी तीसरी पनडुब्बी लॉन्च की जा चुकी है, इसे अगले साल नौसेना में शामिल किया जा सकता है.

दुश्मनों को नहीं लगेगी भनक

3500 किलोमीटर की रेंज वाली इस बैलिस्टिक मिसाइल को पानी के अंदर से दागा गया. बंगाल की खाड़ी में किया गया सफल परीक्षण भारत की सामरिक क्षेत्र में बढ़ती ताकत को दर्शा रहा है. साथ ही इस परीक्षण से भारत की परमाणु ताकत में भी इजाफा होगा. अब भारत पानी के भीतर से ही पनडुब्बी के जरिए इस मिसाइल को दाग सकता है. दुश्मनों की इसकी भनक तक नहीं लगेगी.

K-4 मिसाइल की विशेषता

K-4 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल 3,500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. यह मिसाइल INS अरिहंत में मौजूद के-15 मिसाइल से ज्यादा दूरी तक मार कर सकती है. इसे पानी के अंदर से ही लॉन्च किया जा सकता है, इस कारण दुश्मनों को भनक भी नहीं लगेगी और मिसाइल उनके ठिकानों को तबाह कर देगी. इस मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत की सामरिक ताकत और बढ़ गई है.

K-4 ballistic missile: भारतीय नौसेना ने 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया.

भारत के लिए क्यों जरूरी है ऐसी मिसाइल

भारत के दो सबसे करीबी पड़ोसी चीन और पाकिस्तान उसके पुराने दुश्मन हैं. दोनों देशों के साथ भारत सीमा भी साझा करता है. भारतीय भू-भाग के एक बड़े हिस्से पर चीन का कब्जा है. साथ ही अपनी विस्तारवादी नीति के कारण वो भारत के अन्य क्षेत्रों पर अतिक्रमण की मंशा भी रखता है. यही हाल पाकिस्तान का भी है. ऐसे में भारत को एक साथ अपने दो-दो ताकतवर दुश्मनों के लोहा लेना पड़ सकता है. इसलिए जल, थल और वायु तीनों क्षेत्रों में भारत को अपनी ताकत और बढ़ाने की जरूरत है.

Also Read: Bangladesh News: बांग्लादेश हाईकोर्ट से इस्कॉन को बड़ी राहत, नहीं लगेगा प्रतिबंध, अंतरिम सरकार को दी नसीहत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola