दरगाह नोटिस मामला: जूनागढ़ हिंसा में एक की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल, 174 लोग हिरासत में लिये गये
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Jun 2023 10:18 AM
Junagadh Violence प्रशासन ने जूनागढ़ के उपरकोट एक्सटेंशन स्थित एक दरगाह को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिया था. जिसके बाद इलाके लोग इसके विरोध में उतर गये. हजारों की संख्या में लोग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर गये.
गुजरात के जूनागढ़ में बीती रात से ही भारी बवाल जारी है. दरगाह को नोटिस दिये जाने को लेकर भारी विरोध हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया है. भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर पथराव किया, जिसमें डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इधर पथराव में एक नागरिक की मौत भी हो गयी है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 174 लोगों को हिरासत में ले लिया है.
एसपी जूनागढ़ रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया, मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था. शुक्रवार को वहां करीब 500-600 लोग जमा हुए थे. पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी. रात करीब 10.15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया. इस घटना में पुलिस कर्मी घायल हो गये. 174 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया, प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा. आगे की जांच चल रही है.
दरगाह को नोटिस दिये जाने को लेकर विरोध कर रहे लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस प्रशासन को भी बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. फिलहाल मौके पर भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है.
Also Read: गुजरात के पोरबंदर में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, महिला सहित 4 को एटीएस ने दबोचा
#WATCH | A mosque near Majewadi Gate was given notice by the Junagadh Municipal Corporation to present the documents within 5 days. Around 500-600 people had gathered there yesterday. The police were convincing them not to block the road. Stones were pelted at around 10.15 pm and… pic.twitter.com/U5YfQe6R04
— ANI (@ANI) June 17, 2023
दरअसल प्रशासन ने जूनागढ़ के उपरकोट एक्सटेंशन स्थित एक दरगाह को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिया था. जिसके बाद इलाके लोग इसके विरोध में उतर गये. हजारों की संख्या में लोग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर गये. गुरुवार और शुक्रवार को पुलिस और भीड़ के बीच जंग जैसी स्थिति बन गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










