J&K Encounter: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर से जुड़े तीन आतंकवादी ढेर, AK-47 राइफल और पिस्टल बरामद
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Dec 2022 8:36 AM
एडीजीपी कश्मीर ने बताया, शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 स्थानीय आतंकवादी मारे गए. आतंकवादियों के पास से 1 एके-47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद हुए हैं.
जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सेना के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने लश्कर से जुड़े तीन आतंकवादियों को मार गिराया.
आतंकवादियों के पास से एके-47 राइफल और पिस्तौल बरामद
एडीजीपी कश्मीर ने बताया, शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 स्थानीय आतंकवादी मारे गए. आतंकवादियों के पास से 1 एके-47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद हुए हैं.
Shopian, J&K | Encounter underway between security forces and terrorists, 3 LeT terrorists killed at Munjh Marg area
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/ky2KqbDNbm
— ANI (@ANI) December 20, 2022
तीन में से 2 आतंकवादियों की हुई पहचान
एडीजीपी कश्मीर ने बताया, शोपियां मुठभेड़ में मारे गए 3 स्थानीय आतंकवादियों में से 2 की पहचान हो गयी है. एक की पहचान लतीफ लोन के रूप में हुई है – जो एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और दूसरे की पहचान अनंतनागिन के उमर नजीर के रूप में हुई है, जो नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था.
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च अभियान
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां के जैनपुरा इलाके के मुंझ मार्ग में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जो बाद में एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










