Haryana Accident: हरियाणा के जींद में रोडवेज बस और क्रूजर की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Haryana Accident: क्रूजर भिवानी के मुढाल से सवारी भरकर जींद की ओर आ रही थी, जबकि रोडवेज बस जींद से भिवानी की ओर जा रही थी. इन दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गयी जिसमें 8 लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Haryana Accident: हरियाणा के जींद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां ईगराह गांव के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें आठ लोगों की जान चली गयी. बताया जा रहा है कि जींद-भिवानी मार्ग पर रोडवेज बस और क्रूजर की भीषण टक्कर हो गयी. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि 9 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि क्रूजर भिवानी के मुढाल से सवारी भरकर जींद की ओर आ रही थी, जबकि रोडवेज बस जींद से भिवानी की ओर जा रही थी. मृतक अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं.

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola