ePaper

Jeevan Raksha Padak Awards 2021: 51 व्यक्तियों को दिया गया जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार

Updated at : 25 Jan 2022 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jeevan Raksha Padak Awards 2021: 51 व्यक्तियों को दिया गया जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार

जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी गई है. जीवन रक्षा पदक अवार्ड 51 व्यक्तियों को दिया गया है. जिसमें 6 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 जीवन रक्षा पदक शामिल हैं.

विज्ञापन

Jeevan Raksha Padak Series of Awards 2021 जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी गई है. जीवन रक्षा पदक अवार्ड 51 व्यक्तियों को दिया गया है. जिसमें 6 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 जीवन रक्षा पदक शामिल हैं. वहीं, 5 पुरस्कार विजेता मरणोपरांत हैं.

जीवन को बचाने के सराहनीय कार्य के लिए दिया जाता है पुरस्कार

जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार मानव जीवन की रक्षा में सराहनीय मानवीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों – सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक में दिए जाते हैं। ये पुरस्कार अलंकरण मरणोपरांत भी प्रदान किए जा सकते हैं.


प्राप्तकर्ताओं को राज्य सरकारों द्वारा कुछ समय बाद प्रदान किए जाते हैं पुरस्कार

जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार पुरस्कार अलंकरण (पदक, गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र और एकमुश्‍त नकद राशि का डिमांड ड्राफ्ट) पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को उनकी राज्य सरकारों द्वारा कुछ समय बाद प्रदान किए जाते हैं.

Also Read: आरपीएन सिंह के पार्टी से इस्तीफे पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट बोलीं- कायर नहीं लड़ सकते लड़ाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola