Jammu Kashmir Tunnel Inauguration: 'उन्हें हमेशा हार का सामना करना पड़ेगा…', उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jan 2025 4:35 PM

विज्ञापन

Jammu Kashmir Tunnel Inauguration

Jammu Kashmir Tunnel Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को जम्मू-कश्मीर में बने जेड-मोड़ टनल का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Tunnel Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे. उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए वादे निभाएंगे और सही समय पर सही चीजें होंगी. उन्होंने कहा कि “आपको विश्वास करना होगा कि यह मोदी है और वह अपने वादे पूरे करता है. हर चीज के लिए एक सही समय होता है और सभी चीजें सही समय पर ही होंगी. जम्मू-कश्मीर देश का ताज है और वह चाहते हैं कि यह सुंदर और समृद्ध बने. कश्मीर आज विकास की नयी गाथा लिख ​​रहा है.”

प्रगति की नई ऊंचाई पर भारत- पीएम मोदी

जेड-मोड़ टनल के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ गया है. देश का प्रत्येक नागरिक 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में लगा हुआ है. ऐसा तभी हो सकता है जब हमारे देश का कोई भी हिस्सा, कोई भी परिवार प्रगति और विकास में पीछे न रहे, इसके लिए हमारी सरकार पूरे समर्पण के साथ, सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ दिन-रात काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जम्मू सहित देश और आने वाले समय में गरीबों को 3 करोड़ नए घर मिलने जा रहे हैं, इससे आज भारत के करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है युवाओं की शिक्षा के लिए देश भर में लगातार नए आईआईटी, नए आईआईएम, नए एम्स, नए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाए जा रहे हैं, पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में भी कई शिक्षण संस्थान बनाए गए हैं साल.

उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ

कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पिछले 35 से 37 सालों में जम्मू कश्मीर के हजारों लोगों ने इस देश की प्रगति के लिए, जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया. प्रधानमंत्री साहब, आज इस सुरंग के उद्घाटन कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि जो लोग इन हमलों को अंजाम देते हैं, जो लोग इस देश की भलाई नहीं चाहते हैं, जो लोग शांति नहीं देखना चाहते हैं. जो लोग सोचते हैं कि जम्मू-कश्मीर में प्रगति नहीं हो सकती वे अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं हो सकते हैं. उन्हें यहां हमेशा हार का सामना करना पड़ेगा.

काफी उपयोगी साबित होगी टनल

जेड-मोड़ टनल से कश्मीर घाटी में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. यह सुरंग श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर स्थित है. सुरंग के खुलने से श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर सड़क का हिस्सा सभी मौसमों के लिए खुला रहेगा. इससे सर्दियों में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यह मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच करीब 6.5 किलोमीटर लंबी टनल है. आपात स्थिति के लिए समानांतर 7.5 मीटर चौड़ा निकासी मार्ग भी बनाया गया है. यह सुरंग दो दिशाओं के यातायात के लिए होगी.

Also Read: Z-Morh Tunnel: ‘ये मोदी है, अगर वादा करता है, तो उसे निभाता है’ – पीएम मोदी के भाषणा की बड़ी बातें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola