शोपियां मुठभेड़: 5 दिनों की घेराबंदी के बाद लश्कर का आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने दिया कड़ा संदेश

Updated:
विज्ञापन

आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाते सुरक्षा बल, फोटो पीटीआई

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है. दक्षिण कश्मीर के मीमंदर इलाके में पिछले पांच दिनों से चल रहे एक कड़े सुरक्षा अभियान के बाद, सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है.

विज्ञापन

सुरक्षा बलों (पुलिस, सेना की 55 RR व 44 RR, और CRPF) की एक संयुक्त टीम ने 3 जुलाई को इस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. पिछले पांच दिनों से सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की सख्त घेराबंदी कर रखी थी. इस दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी, जिसका अंत आतंकी के खात्मे के साथ हुआ.

विज्ञापन


पुलिस का संदेश: "नजरों से छिप नहीं सकते"

इस कामयाबी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए संयुक्त टीम (शोपियां के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF) को बधाई दी. पुलिस ने आतंकी को कड़ा संदेश देते हुए लिखा: "तुम सिर्फ कुछ दूर तक भाग सकते हो, लेकिन हमारी नजरों से छिप नहीं सकते."



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola