Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, LoC के पास ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़, फोटो- एएनआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jammu Kashmir: उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में शनिवार सुबह सेना के जवानों को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. जवानों ने आतंकवादियों को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. इलाके में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे या नहीं.

विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने के बाद जवानों ने कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को घेर लिया गया और इलाके में अभियान जारी है.

विज्ञापन

LoC के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह कुपवाड़ा के केरन सेक्टर स्थित जुमगुंड इलाके में तैनात जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. यह इलाका नियंत्रण रेखा के नजदीक स्थित है. संदिग्ध गतिविधि का पता चलते ही सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए. जवानों ने आतंकवादियों को ललकारा और उनकी घेराबंदी की. इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई.

घुसपैठ की कोशिश थी या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं

सेना के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार करके भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे या नहीं. सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है. अभियान की ताजा स्थिति और इसमें शामिल आतंकवादियों की संख्या को लेकर बहुत जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola