श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, लश्कर-ए तैयबा का एक आतंकी ढेर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2021 9:26 AM

विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter: श्रीनगर के हरवान इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेढ़ शुरु हुई. मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. मारा गया आतंकी लश्कर-ए तैयबा संगठन का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने भुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. मीडिया में चल रही खबरों की मानें को आतंकी लश्कर-ए-तैयबा( LET) आतंकी संगठन का बताया जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के हरवान इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेढ़ शुरु हुई. तीन घंटे के मुठभेड़ के बाद एक आतंकी मारा गया है. हालांकि अभी आतंकी का नाम या पहचान नहीं हो पाया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.

पिछले दिनों कुलगाम में मारे गए थे दो आतंकी

बता दें कि सेना ने पिछले दिनों हुए आतंकी हमलों का करारा जवाब दिया है. पिछले दिनों आतंकियों ने एक के बाद एक कई आतंकी हमले किए थे जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है. बीते गुरुवार को कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी पहले भी मारे गए थे. वहीं, पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवाली इलाके में घेराबंदी की थी जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई थी. जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था.

Also Read: Jammu Kashmir: अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहला बड़ा आतंकी हमला, इन तीन आतंकियों ने दिया हमले को अंजाम
सेना पर हुआ था बड़ा हमला

आपको बता दें कि आतंकवादियों ने पिछले दिनों भारतीय सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला किया था. जिसमें 3 जवान शहीद हो गए थे. वहीं, इस हमले में 14 दूसरे पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हुए थे जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जाता है कि आतंकियों ने सेना के जवानों को टारगेट तक किया था जब बस से 9वीं बटालियन के जवान जेवान पुलिस कैंप जा रहे थे. इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स(जैश-ए-मोहम्मद की एक शाखा) ने लिया था. आतंकियों ने श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में पुलिस की गाड़ी तबाड़तोड़ गोलियां चलाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola