Jammu Kashmir Election Result: वकार रसूल और रवींद्र रैना सहित कई दिग्गजों को मिली हार

Updated:
विज्ञापन
Ravindra Raina

Ravindra Raina

Jammu Kashmir Election Result: जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद पहली बार कराए गए विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्रियों समेत कई चर्चित हस्तियों को हार का सामाना करना पड़ा है जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) 42 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Election Result: चुनाव हारने वाले प्रमुख नामों में पूर्व मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष वकार रसूल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व मंत्री और जेकेपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी, उस्मान मजीद, चौधरी लाल सिंह, मनोहर लाल शर्मा, चौधरी जुल्फिकार अली, हर्ष देव सिंह, गुलाम नबी लोन, गुलाम हसन मीर, चौधरी मोहम्मद रमजान और आसिया नकश शामिल हैं.

इन नेताओं को भी मिली हार

गुलाम मोहम्मद सरूरी, हकीम मोहम्मद यासीन, सज्जाद किचलू, नासिर असलम वानी, इमरान अंसारी, मुला राम, जहूर मीर, मोहम्मद अशरफ मीर, ताज मोहिउद्दीन, सैयद बशारत बुखारी और अब्दुल गफ्फार सोफी अन्य पूर्व मंत्री हैं जिन्हें इस चुनाव में मात मिली है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता एवं पूर्व विधायक मोहम्मद सरताज मदनी और महबूब बेग, पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती, हुर्रियत नेता के बेटे आगा सैयद मुंतजिर मेहदी और त्राल से अवामी इत्तेहाद पार्टी के उम्मीदवार हरबख्श सिंह अन्य प्रमुख उम्मीदवार हैं जिन्हें जनता ने विधानसभा जाने से रोक दिया.

Also Read: Haryana Elections Results: अमित शाह बोले- विदेश में देश का अपमान करने वालों को हरियाणा ने सबक सिखाया

बीजेपी के ऐजाज अहमद और फकीर मोहम्मद खान चुनाव हार गए

अलगाववादी से मुख्यधारा की राजनीति में आए सज्जाद लोन हंदवाड़ा से जीत गए, लेकिन कुपवाड़ा सीट हार गए हैं. भाजपा के लाल चौक से उम्मीदवार ऐजाज अहमद और गुरेज (एसटी) से फकीर मोहम्मद खान भी चुनाव हार गए हैं. ऐजाज अहमद के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुरेज (एसटी) से फकीर मोहम्मद खान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचार किया था. कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अब्दुल रशीद डार भी सोपोर से हार गए हैं. उनके पक्ष में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रचार किया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola