जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बटमालू में पुलिस वाले को मार डाला

Updated:
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने रविवार को एक युवा पुलिसकर्मी को मार डाला. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बटमालू क्षेत्र में आतंकवादियों ने 29 साल के पुलिस वाले की हत्या कर दी.

विज्ञापन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने रविवार को एक युवा पुलिसकर्मी को मार डाला. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बटमालू क्षेत्र में आतंकवादियों ने 29 साल के पुलिस वाले की हत्या कर दी.

विज्ञापन

मृतक की पहचान कांस्टेबल तौसिफ अहमद के रूप में हुई है. बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल तौसीफ अहमद को रविवार की रात करीब 8 बजे बटमालू में एसडी कॉलोनी स्थित उसके आवास के बाहर आतंकवादियों ने गोली मार दी. गंभीर रूप से गायल अवस्था में कांस्टेबल तौसिफ को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अधिकारियों ने कहा है कि सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया. हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गयी है. इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांस्टेबल पर हुएअ इस हमले की निंदा की है.

Also Read: जम्मू कश्मीर में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के बाद हरकत में सरकार, सुरक्षा के लिए उठाया ये कदम

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ट्वीट कर कहा है कि 29 साल के पुलिस वाले पर कायराना और बर्बर हमला हुआ है. इसमें एक जवान की मौत हो गयी है. इसकी निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दें. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola