Jammu And Kashmir: उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के नये मुख्यमंत्री, 16 अक्टूबर को लेंगे शपथ

Omar Abdullah
Jammu And Kashmir: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को 16 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया.
Jammu And Kashmir: यह आमंत्रण केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के एक दिन बाद दिया गया. अब्दुल्ला को लिखे पत्र में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, मुझे जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला का 11 अक्टूबर, 2024 का पत्र मिला है, जिसमें बताया गया है कि आपको सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, माकपा सचिव जीएन मलिक, आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता और निर्वाचित निर्दलीय विधायक प्यारे लाल शर्मा, सतीश शर्मा, मोहम्मद अकरम, रामेश्वर सिंह तथा मुजफ्फर इकबाल खान से भी नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन दिए जाने के बारे में पत्र मिला है.
उमर अब्दुल्ला सुबह 11:30 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पत्र में लिखा, मुझे आपको जम्मू-कश्मीर सरकार बनाने और उसका नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित करते हुए खुशी हो रही है. उन्होंने कहा, जैसा कि तय किया गया है, मैं 16 अक्टूबर, 2024 को सुबह 11:30 बजे एसकेआईसीसी, श्रीनगर में आपको और आपकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में शामिल करने के लिए आपके द्वारा अनुशंसित लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाऊंगा. सिन्हा ने लिखा, मैं इस अवसर पर आपके अत्यधिक सार्थक कार्यकाल और जम्मू-कश्मीर के लोगों के सर्वोत्तम हित में आपके प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं. उपराज्यपाल के दूत ने अब्दुल्ला को पत्र सौंपा और उन्हें शपथग्रहण समारोह की तारीख और समय के बारे में सूचित किया.
उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल के आमंत्रण खुशी जताई
अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव मनोज सिन्हा जी का स्वागत करके खुशी हुई. उन्होंने उपराज्यपाल कार्यालय से एक पत्र मुझे सौंपा जिसमें मुझे जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है.
Also Read: Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में 6 साल बाद बदलाव, राष्ट्रपति शासन समाप्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










