Jammu And Kashmir: ‘कश्मीरी पंडितों को घर वापस लौटना चाहिए’, सरकार गठन से पहले फारूक अब्दुल्ला ने कह दी बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
Farooq Abdullah

Farooq Abdullah

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में दशहरे के अवसर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों को लेकर बहुत बड़ी बात बोल दी.

विज्ञापन

Jammu And Kashmir: देशभर में धूमधाम से दशहरा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर श्रीनगर के एसके स्टेडियम में भी रावण दहन किया गया. जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए. जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन से पहले फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों को लेकर बड़ी बात कह दी.

कश्मीरी पंडितों को घर वापस लौटना चाहिए

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, मुझे उम्मीद है कि हमारे भाई-बहन जो यहां से चले गए हैं, वे घर वापस आ जाएं. अब समय आ गया है, उन्हें अपने घर वापस लौटना चाहिए. हम सिर्फ कश्मीरी पंडितों के बारे में नहीं सोचते, बल्कि हम जम्मू के लोगों के बारे में भी सोचते हैं, हमें उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, उन्हें भी यह महसूस होना चाहिए कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार उनकी दुश्मन नहीं है. हम भारतीय हैं और हम सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं.

अब्दुल्ला के बयान पर राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की आई प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने अब्दुल्ला के बयान पर एक्स पर पोस्ट डाला और बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने क्षेत्र छोड़कर गए लोगों की वापसी की उम्मीद जताई, और उन्हें घर वापस लाने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ध्यान केवल कश्मीरी पंडितों पर ही नहीं बल्कि जम्मू के लोगों पर भी होना चाहिए, उन्होंने एकीकृत दृष्टिकोण की वकालत की. अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार किसी भी समुदाय की दुश्मन नहीं है और उन्होंने समावेशिता के संदेश को मजबूत करते हुए कहा, हम भारतीय हैं और हम सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं. उनकी टिप्पणी जम्मू और कश्मीर में सभी समुदायों के बीच सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की धमाकेदार जीत

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की धमाकेदार जीत हुई. जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस को अकेले 42 सीटें मिलीं. जबकि कांग्रेस ने 6 सीटों पर कब्जा किया. बीजेपी ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की. जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी – जेकेपीडीपी को 3, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस – जेपीसी को 1 और निर्दलीय को 7 सीटें मिलीं हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola