Jammu And Kashmir के बांदीपुरा में सेना की गाड़ी पलटी, 4 जवानों की मौत, 3 घायल

Updated:
विज्ञापन
Bandipora accident

Bandipora accident

Jammu and Kashmir Bandipora Road Accident: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सेना की एक गाड़ी पलटने से 4 जवानों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Jammu and Kashmir Bandipora Road Accident: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में शनिवार दोपहर सेना की एक गाड़ी पलट गई. जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. भारतीय सेना के चिनार कोर ने बताया – बांदीपुरा दुर्घटना में गंभीर चोट लगने से एक और बहादुर जवान की मौत हो गई. इस तरह से हादसे में कुल 4 जवानों की मौत हो चुकी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बांदीपुरा जिले में वुलर व्यूपॉइंट के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया.

डॉ मसरत इकबाल वानी ने हादसे के बारे में क्या बताया?

जिला अस्पताल बांदीपुरा के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मसरत इकबाल वानी ने बतया- “5 घायलों को यहां लाया गया था, जिनमें से 2 को मृत लाया गया, 3 घायलों की हालत गंभीर थी जिन्हें आगे के इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है.”

यह भी पढ़ें- China: चीन ने लद्दाख क्षेत्र के हिस्से पर बनाया 2 नए प्रांत, भारत ने जाताया कड़ा विरोध

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola