ADR Report: भारत के मुख्यमंत्रियों में जगनमोहन रेड्डी सबसे अमीर, ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
ADR Report: भारत के मुख्यमंत्रियों में जगनमोहन रेड्डी सबसे अमीर, ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सम्पत्ति सबसे कम 15 लाख रुपये हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक करोड़ रूपये से अधिक संपत्ति है.

विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण में चौकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं. जिसमें बताया जा रहा है कि देश के 29 वर्तमान मुख्यमंत्री कराड़ेपति हैं. जिसमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की सम्पत्ति सबसे अधिक 510 करोड़ रुपये है.

ममता बनर्जी की संपत्ति केवल 15 लाख रुपया: एडीआर रिपोर्ट

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सम्पत्ति सबसे कम 15 लाख रुपये हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक करोड़ रूपये से अधिक संपत्ति है.

नीतीश कुमार की संपत्ति 3 करोड़ रुपये

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सम्पत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक की है. जबकि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सम्पत्ति 510 करोड़ रुपये, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की 163 करोड़ रुपये और ओडिश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की 63 करोड़ रुपये की सम्पत्ति है.

13 के खिलाफ हत्या, अपहरण के भी मामले: एडीआर रिपोर्ट

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे में शामिल सभी 13 ने हलफनामे में गंभीर आपराधिक मामले होने की सूचना दी है जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण आदि शामिल है.

Also Read: एडीआर की रिपोर्ट : व्यापारिक घरानों से भाजपा काे मिला 900 करोड़ रुपये का चंदा

देश के 30 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का किया गया विश्लेषण

एडीआर और इलेक्शन वाच के अनुसार, वे वर्तमान 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं. इनमें 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों-दिल्ली एवं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हैं. जिन 30 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया गया, उनमें 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं और इनकी औसत सम्पत्ति 33.96 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola