Anil Vij: क्या बीजेपी छोड़ रहे हैं अनिल विज, नाम के आगे से हटाया 'Modi Ka Pariwar', दिया यह जवाब
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Apr 2024 5:58 PM
Anil Vij | ANI, X
Anil Vij: हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने अपनी एक्स के प्रोफाइल से मोदी का परिवार हटा दिया दिया. इसके लेकर मीडिया में कई तरह के अटकलें लगाई जाने लगी. हालांकि बाद उन्होंने खुद इसके पीछे की सच्चाई से पर्दा उठाया.
Anil Vij: बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज ने एक्स पर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में नाम के आगे से मोदी का परिवार हटा दिया है. इसको लेकर राजनीति गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि क्या अनिल विज पार्टी छोड़ रहे हैं. हालांकि बाद में मीडिया के सामने खुद अनिल विज ने खुलासा किया कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स का प्रोफाइल बदलने के दौरान अक्षरों की संख्या अधिक हो गई थी जिस कारण (मोदी का परिवार) ऊपर से हटाकर नीचे लाना पड़ा. उन्होंने कहा कि मैं मोदी परिवार का हिस्सा हूं और बीजेपी का कट्टर समर्थक हूं. मैंने अपनी विचारधारा कभी किसी से नहीं छिपाई है.
अनिल विज ने दिया यह जवाब
अनिल विज कहा कि सबको पता है कि अब मैं एक्स हो गया हूं. ऐसे में सभी जगहों पर मुझे एक्स लिखना चाहिए. इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि जब वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (Twitter) पर प्रोफाइल चेंज कर रहे थे तो एक्स लिखने में अक्षरों की संख्या अधिक हो गई. इस कारण इस कारण मैने (मोदी का परिवार ) को नीचे कर दिया. उन्होंने कहा कि इसी को बहाना बनाकर कुछ लोगों को खेलने का मौका मिल गया. विज ने कहा कि मै मोदी के परिवार का हिस्सा हूं. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का अनन्य भगत हूं.
बीजेपी से नाराज चल रहे हैं अनिल विज
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज इन दिनों अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं. दरअसल 12 मार्च को हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद प्रदेश का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया था. नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. इस बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही थी. बैठक में शामिल अनिल विज अचानक से वहां से निकल गये. इसके बाद से अनिल विज की नाराजगी सुर्खियां बनी रहीं. अनिल विज ने आज यानी सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो बीजेपी के सिर्फ कार्यकर्ता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










