Indian Railways/IRCTC News : 1 जून से 200 पैसेंजर ट्रेन चलेंगी, जानिए रूट, रिजर्वेशन और टिकट संबंधी हर जानकारी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 May 2020 4:16 PM
Indian Railways news, IRCTC News, Shramik special trains, Latest Updates : लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद इंडियन रेलवे 100 जोड़ी समान्य ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है. रेल मंत्रालय का कहना है कि विभिन्न रूटों के लिए यह ट्रेन एक जून से चलाई जायेगी. हालांकि मंत्रालय ने अभी तक ये नहीं बताया कि ये 100 किन रूटों पर चलेगी?
Indian Railways news, IRCTC News, Shramik special trains, Latest Updates : लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद इंडियन रेलवे 100 जोड़ी समान्य ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है. रेल मंत्रालय का कहना है कि विभिन्न रूटों के लिए यह ट्रेन एक जून से चलाई जायेगी. हालांकि मंत्रालय ने अभी तक ये नहीं बताया कि ये 100 किन रूटों पर चलेगी?
रेलवे के कार्यकारी निदेशक आरडी बाजपेई ने बताया कि 1जून से भारतीय रेल 100 जोड़ी यानी 200 ट्रेन चलाने की तैयारी में है. उन्होंने बताया कि इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है और जल्द ही ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा.
Also Read: IRCTC/Indian Railways News : ट्रेन से उतरने के बाद पैसेंजर कैसे पहुंचेंगे घर, जानें क्या है व्यवस्था
ऑनलाइन होगी बुकिंग- रेलवे के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि जो ट्रेनें चलेगी. उसमें सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ही टिकट कराया जा सकता है. टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही मिलेगी. उन्होंने आगे बताया कि शेड्यूल जारी होने के बाद रेलवे ऑनलाइन बुकिंग के लिए विंडो खोलेगी.
इससे पहले, मंगलवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय रेल 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलायेगा, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरू होगी. साथ ही, उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि, ‘श्रमिकों के लिए बड़ी राहत, आज के दिन लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल सकेंगी, और आगे चलकर ये संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ पाएगी.’
श्रमिक ट्रेन के नियमों में बदलाव- सरकार ने समान्य ट्रेन चलाने के साथ-साथ श्रमिक ट्रेन के नियमों में भी बदलाव किया है. नये नियम के अनुसार अब जिस राज्य के मजदूर होंगे उस राज्य से ट्रेन चलाने की सहमति रेलवे मंत्रालय नहीं लेगी.
रेलवे कार्यकारी बोर्ड के निदेशक ने कहा, केंद्र सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए इन ट्रेनों को चलाने की खातिर रेलवे के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है, जिसमें कहा गया कि गृह मंत्रालय से चर्चा के बाद रेल मंत्रालय श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए मंजूरी देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










