ePaper

IRCTC/Indian Railway : 1 फरवरी से पटरी पर दौड़ेंगी सभी पैसेंजर, लोकल और यात्री स्पेशल ट्रेनें ? जानें क्या है सच

Updated at : 23 Jan 2021 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railway : 1 फरवरी से पटरी पर दौड़ेंगी सभी पैसेंजर, लोकल और यात्री स्पेशल ट्रेनें ?  जानें क्या है सच

IRCTC/Indian Railway : देश में कोरोना महामारी के कारण पटरी पर अब तक ट्रेनों ने रफ्तार नहीं पकड़ी है. हालांकि यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए कुछ स्पेशन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

विज्ञापन

IRCTC/Indian Railway : देश में कोरोना महामारी के कारण पटरी पर अब तक ट्रेनों ने रफ्तार नहीं पकड़ी है. हालांकि यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए कुछ स्पेशन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

इस बीच सोशल मीडिया में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड ने 1 फरवरी 2021 से सभी पैसेंजर ट्रेन, लोकल ट्रेन और यात्री स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया है.

हालांकि जब मैसेज जब तेजी से वायरल हुईं, तो इसकी पड़ताल की गयी. जांच में पाया गया कि वायरल खबर पूरी तरह से फर्जी है और इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है. पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने वायरल मैसेज की पड़ताल की और ट्वीट कर लोगों को ऐसे खबरों से बचने की सलाह दी है.

Also Read: IRCTC/Indian Railway Latest Updates : होली में ट्रेन से घर जानें की कर रहे हैं तैयारी, तो जान लें ये काम की बात

क्या किया जा रहा है वायरल मैसेज में दावा

पीआईबी ने ट्वीट कर बताया कि एक Morphed तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड ने 1 फरवरी 2021 से सभी पैसेंजर ट्रेन, लोकल ट्रेन और यात्री स्पेशल ट्रेन चालू करने का ऐलान किया है.

PIB Fact Check : पीआईबी की टीम ने जांच के बाद ट्वीट कर बताया कि यह दावा रेलवे बोर्ड को लेकर वायरल हो रही खबर फर्जी है. भारतीय रेलवे ने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है.

गौरतलब है कि इस समय सोशल मीडिया में ऐसी कई खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे लोग सही मान कर तेजी से वायरल कर रहे हैं. लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक की टीम लगातार इस काम में लगी हुई है, जो वायरल मैसेज की पड़ताल कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाती है.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola