Photo: गोवा में 3-6 दिसंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव, तस्वीरों से समझें ऐतिहासिक संबंध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस महोत्सव का मकसद लुसोफोन देशों के साथ भारत के सम्पर्क को और मजबूत बनाना है. ज्ञात हो कि लुसोफोन देशों में पुर्तगाल, ब्राजील, अंगोला, मोजाम्बिक, केप वेर्दे, गिनी बिसाऊ, साओ तोम और प्रिंसिपे शामिल हैं.

विज्ञापन
undefined

विदेश मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और गोवा सरकार के साथ मिलकर गोवा में 3-6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, गोवा के लुसोफोन देशों के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं जो ओरिएंट फाउंडेशन, केमोएस इंस्टीट्यूट जैसे पुर्तगाली सांस्कृतिक संस्थानों की मौजूदगी से पोषित हुए हैं. ये संस्थाएं भारत में पुर्तगाली भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देती हैं.

विज्ञापन
undefined

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि इससे पुर्तगाली भाषी देशों के समुदाय (सीपीएलपी) के साथ सांस्कृतिक सहयोग एवं लोगों से लोगों के बीच सम्पर्क प्रगाढ़ बने हैं. मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और गोवा सरकार के साथ मिलकर गोवा में 3-6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा.

undefined

इस महोत्सव का मकसद लुसोफोन देशों के साथ भारत के सम्पर्क को और मजबूत बनाना है. ज्ञात हो कि लुसोफोन देशों में पुर्तगाल, ब्राजील, अंगोला, मोजाम्बिक, केप वेर्दे, गिनी बिसाऊ, साओ तोम और प्रिंसिपे शामिल हैं.

undefined

इसमें बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का उद्घाटन तीन दिसंबर को गोवा के राजभवन में वहां के मुख्यमंत्री प्रमोदी सावंत करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी होंगी.

undefined

इस कार्यक्रम में कलाकारों और स्वंयसेवकों की समूह लुसोफोन संगीत पर वर्कशॉप करेगी. इसके अलावा गोवा की धरोहर पर विशेष प्रस्तुती का आयोजन किया जायेगा. वहीं, भारत और पुर्तगाल के फूंड एंड स्पिरिट्स से जुड़े स्टॉल दिखाये जायेंगे.

(भाषा- इनपुट के साथ)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola