भ‍ारतीय सीमा पर फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, BSF ने मार गिराया, हेरोइन जब्त

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Dec 2022 4:02 PM

विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर ड्रोन भेजना का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में पंजाब के अमृतसर में हेराइन के साथ पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया है. साथ ही ड्रोन के जरिए लाये हेरोइन को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन भेजने का सिलसिला जारी है. ड्रोन के जरिए पाकिस्तान कभी हथियार तो कभी प्रतिबंधित ड्रग की खेप भारत अवैध तरीके से भेजता रहता है. ताजा मामला पंजाब के अमृतसर के रोरनवाला कलां का है. जहां हेरोइन की खेप लेकर सीमापार से एक ड्रोन आ गया. वहीं, हेरोइन का पैकेट ले जा रहे पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया है. बताया जा रहा है कि क्वाडकॉप्टर की आवाज सुनकर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर उसे नीचे गिरा दिया. वहीं, एक खेत से जवानों ने संदिग्ध हेरोइन बरामद कर उसे जब्त कर लिया.

जम्मू कश्मीर और पंजाब के जिलों में बीते काफी समय से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजे जा रहे हैं. बीते एक सप्ताह पहले भी पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के अमृतसर के चाहरपुर में ड्रोन भेजा गया था. हालांकि, भारतीय सीमा में घुसने के बाद बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया. लेकिन काफी समय से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजना का सिलसिला चल रहा है. हालांकि भारतीय सीमा पर तैनात चौकस जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को हर बार मार गिराया है. लेकिन समय के साथ समस्या गहराती जा रही है.

भारतीय जवानों ने कसी कमर: गौरतलब है कि हाल के दिनों में भारतीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल बढ़ गयी है. अब ड्रोन के आगमन को रोकने के लिए भारतीय जवान कड़ी निगरानी रखने की कवायद कर रही है. इस कड़ी में भारतीय सीमा पर आतंकवादी घटनाओं और दुश्मन के ड्रोन पर नजर रखने के लिए सेना 5500 ड्रोन तैनात करने जा रहे हैं. इसको लेकर बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह ने भी जानकारी दी है.

भारतीय सीमा पर तैनात होंगे 5500 ड्रोन: पंकज कुमार ने कहा कि हम ड्रोन विरोधी मोर्चे पर अपनी तैयारी टाइट कर रहे हैं. सीमाओं पर प्रणालियां तैयार की जा रही हैं, जो बहुत प्रभावी और उपयोगी होगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन का पता लगाने के लिए हम नयी तकनीक का भी परीक्षण कर रहे हैं और कुछ राज्य पुलिस के साथ मिलकर हमने अतिरिक्त तैनाती भी की है. डीजी बीएसएफ ने बताया कि इसको लेकर हम जल्द ही 5500 अतिरिक्त कैमरे लगाएंगे.

Also Read: Chhattisgarh: अस्पताल की लचर व्यवस्था ने छीन ली चार नवजात बच्चों की सांसें! हुआ हंगामा, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola