Indian Railways: त्योहार में जाना है घर तो नहीं होगी दिक्कत, रेलवे इन रूटों पर चला रहा है स्पेशन ट्रेन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Oct 2023 7:12 PM
Indian Railways Festival Train: त्योहारों का मौसम आ गया है, और अगर आप भी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ में घर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है. एक बार इसे जरूर पढ़ लें, क्योंकि त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहे है जो आपके आपके मंजिल तक पहुंचाएगी.

त्योहारों का मौसम आ गया है, और अगर आप भी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ में घर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है. एक बार इसे जरूर पढ़ लें, क्योंकि त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहे है जो आपके आपके मंजिल तक पहुंचाएगी. रेलवे की ओर से पंजाब के फिरोजपुर कैंट से पटना के बीच ट्रेन संख्या 04678 फिरोजपुर कैंट से पटना 25 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच हर बुधवार को चलेगी.

यह त्योहार स्पेशल ट्रेन फिरोजपुर कैंट से दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से चलना शुरू करेगी और अपने गंतव्य पटना तक अगले दिन शाम 5 बजे पहुंचा देगी. इसके अलावा चंडीगढ़ जम्मू और पंजाब से बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

इसके अलावा जम्मूतवी से बरौनी के लिए भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. त्योहार स्पेशल ट्रेन 04646 जम्मूतवी से सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी जो कि अगले दिन 12 बजकर 10 मिनट पर बरौनी पहुंचाएगी. वहीं बरौनी से जम्मूतवी के बीच 04645 ट्रेन 20 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच चलेगी.

इधर, रेलवे की ओर से आनंद विहार टर्मिनल से गोरखपुर और फिर गोरखपुर से वापस आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन संख्या (04488 और 04487) चलेगी. यह ट्रेन चार नवंबर से 25 नवंबर तक हर शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11 बजकर 15 मिनट पर चलेगी. इसके अगले दिन यह पांच नवंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से शाम 5 बजकर 25 मिनट पर चलना शुरू करेगी.

वहीं, भारतीय रेलवे ने बठिण्डा से वाराणसी के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन संख्या 04530 और 04529 बठिंडा से वाराणसी और फिस वाराणसी से बठिंडा तक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. यह ट्रेन 5 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी. रेलवे की ओर से यह ट्रेन हर रविवार और बुधवार को बठिण्डा जंक्शन से रात 8 बजकर 55 मिनट से चलेगी जो अगले दिन शाम साढ़े 5 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या (04529) वाराणसी जंक्शन से बठिण्डा जंक्शन के बीच 6 नवंबर से 30 नवंबर के बीच चलेगी. वाराणसी से बठिंडा के बीच यह ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को रात 8 बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7 बजकर 10 मिनट पर बठिण्डा जंक्शन पहुंचेगी.

रेलवे यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी है. रेलवे जल्द वंदे भारत स्लीपर कोच और वंदे भारत मेट्रो शुरू करने की योजना बना रहा है. रेलवे बोर्ड के सचिव मिलिंद ने इसकी जानकारी दी है. भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से आयोजित रेल सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम वंदे भारत स्लीपर और वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की योजना बना रहे हैं. यह सब निर्धारित अवधि में कार्य, गति और सुविधा संबंधी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए है.

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने कहा अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम इसी वित्त वर्ष के भीतर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले प्रारूप शुरू कर सकते हैं. बीईएमएल इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई और रेलवे बोर्ड के साथ पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन विकसित करने में भागीदार है. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










