MP News : एयरफोर्स का विमान हुआ क्रैश, जमीन के अंदर धंसा प्लेन

Updated at : 21 Oct 2021 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
MP News : एयरफोर्स का विमान हुआ क्रैश, जमीन के अंदर धंसा प्लेन

MP News : भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भिंड में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान क्रैश हुआ है.

विज्ञापन

MP News : मध्‍य प्रदेश के भिंड से बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एयरफोर्स का विमान क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि विमान जमीन के अंदर धंस गया. भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भिंड में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान क्रैश हुआ है. हादसे में पायलट घायल हुआ है.


पायलट सुरक्षित

जानकारी के अनुसार एयरफोर्स का मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें चीफ पायलट अभिलाष थे. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले ही पैराशूट से वे सुरक्षित बाहर निकल गये. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मनकाबाग गांव के बीहड़ क्षेत्र में गिर गया.

लोगों ने कैमरे में उतार ली तस्वीर

विमान क्रैश के बाद जोरदार धमाका हुआ जिसे सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पायलट के सुरक्षित पैराशूट से उतरने और दुर्घटनाग्रस्त मिराज की तस्वीरें वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में उतार ली. जो वायरल हो चुकी है. घटना की सूचना पर भिंड पुलिस और एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे.


कहां से विमान ने उड़ान भरी

भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विमान जिले के मनकाबाग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. विमान का पायलट सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद विमान में आग लग गई. विमान ने आज सुबह ग्वालियर के महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola