ePaper

India China Face-off: चीन ने घुसपैठ की कोशिश की, हमने मुंहतोड़ जवाब दिया, गडकरी की दो टूक

Updated at : 25 Jun 2020 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
India China Face-off: चीन ने घुसपैठ की कोशिश की, हमने मुंहतोड़ जवाब दिया, गडकरी की दो टूक

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारत ने इसका ‘जवाब' दिया. वह नागपुर से वीडियो लिंक के जरिए पश्चिमी महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारत ने इसका ‘जवाब’ दिया. वह नागपुर से वीडियो लिंक के जरिए पश्चिमी महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने लद्दाख की गलवान घाटी में गतिरोध का जिक्र करते हुए कहा, ‘हम जानते हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं. चीन ने एक तरह से हमारी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हमने इसका जवाब दिया.’ गडकरी ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही भारत सरकार ने हमेशा पड़ोसी देशों से सौहार्दपूर्ण संबंध रखने की कोशिश की है.’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘भारत विस्तारवादी नहीं है.’ गडकरी ने कहा, ‘भारत ने कभी भी भूटान जैसे किसी छोटे देश की भी एक फुट जगह लेने की कोशिश नहीं की है. यह भारत सरकार थी जो बांग्लादेश के लिए लड़ी, लेकिन हमने उनकी जमीन पर कब्जा नहीं किया.’ विदेश मंत्रालय ने भी आज कहा कि मई महीने से ही गलवान घाटी में अपने सैनिकों की तादात बढ़ानी शुरू कर दी थी.

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, ‘हमने उस देश को मुक्त कराया, वहां सरकार का गठन सुनिश्चित किया कि और वापस आ गये. पड़ोसी देशों के प्रति हमारी नीति ईमानदार, सौहार्दपूर्ण और सहयोग की है.’ विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में गुरुवार को कहा है कि चीन ने एलएसी पर उकसाने वाली हरकत की है.

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि चीन ने गलवान में अपनी गतिविधियां बढ़ायीं और भारतीय पेट्रोलिंग का प्रभावित करने का काम किया. भारत ने केवल जवाबी कार्रवाई की है. मई से जून के बीच चीन के साथ एलएसी के मुद्दे पर कई स्तर की वाता आयोजित की गयी, फिर भी चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. लद्दाख में बढ़ी चीनी गतिविधियों के कारण ही गलवान में खूनी संघर्ष हुआ.

Posted by: Amlesh Nandan Sinha.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola