ट्रंप को भारत का बड़ा जवाब, अगले महीने शुरू हो सकती है चीन के लिए सीधी उड़ान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Aug 2025 9:20 PM

विज्ञापन

फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)

India China Direct Flight: भारत और चीन के बीच आने वाले दिनों में सीधी विमान सेवा फिर से शुरू हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की चीन यात्रा के दौरान या उसके तुरंत बाद भारत सरकार इसका ऐलान कर सकती है. कोविड-19 महामारी (2020) के दौरान भारत और चीन के बीच सीध वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित हैं. एक-दूसरे देश जाने वाले यात्रियों को हांगकांग, सिंगापुर या बैंकॉक जैसे क्षेत्रीय केंद्रों से होकर जाना पड़ रहा है. इस कारण यात्रा में समय और लागत दोनों ज्यादा लग रहा है.  

विज्ञापन

India China Direct Flight: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ इजाफे के बाद भारत अमेरिका को कूटनीति तरीके से जवाब दे रहा है. मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत अगले महीने चीन के लिए सीधी उड़ान को फिर से शुरू कर सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन जाने वाले हैं. यात्रा के दौरान या उसके तुरंत बाद भारत सरकार चीन के लिए सीधी विमान सेवा शुरु करने की घोषणा कर सकती है.

कोरोना काल से बंद है भारत-चीन सीधी विमान सेवा

कोविड-19 महामारी (2020) के दौरान भारत और चीन के बीच सीध वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित हैं. एक-दूसरे देश जाने वाले यात्रियों को हांगकांग, सिंगापुर या बैंकॉक जैसे क्षेत्रीय केंद्रों से होकर जाना पड़ रहा है. इस कारण यात्रा में समय और लागत दोनों ज्यादा लग रहा है.  न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सरकार ने विमानन प्रदाता कंपनी एयर इंडिया और इंडिगो से कहा है कि वो चीन के लिए उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार रहें.

जल्द हो सकती है घोषणा

भारत और चीन के बीच सीधी विमान सेवा की शुरुआत अगले महीने हो सकती है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के अंत में चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान या उसके बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.

गलवान झड़प के बाद पहली बार पीएम मोदी की चीन यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 28 अगस्त को चीन जाने वाले हैं. यह यात्रा गलवान घाटी झड़प के छह साल बाद हो रही है. इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भी शामिल होने की संभावना है. यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई द्विपक्षीय बैठकों में शामिल हो सकते हैं. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola