CM Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन में इंडिया ब्लॉक, 30 जुलाई को करेगा विरोध प्रदर्शन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Jul 2024 4:21 PM

विज्ञापन

Delhi Excise Policy | PTI

CM Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रैली करेगा I.N.D.I.A Bloc. जंतर मंतर पर 30 जुलाई को होगा विरोध प्रदर्शन.

विज्ञापन

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन और भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी. कोर्ट ने उनकी हिरासत 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है. सीएम अरविंद केजरीवाल कई महीनों से ईडी और सीबीआई की हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं. आम आदमी पार्टी का दावा है कि जेल में केजरीवाल की सेहत लगातार खराब हो रही है. इधर इंडिया गठबंधन सीएम केजरीवाल के गिरते स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रही है. आम आदमी पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर इंडिया ब्लॉक (I.N.D.I.A Bloc) 30 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा.

इंडिया ब्लॉक करेगा प्रदर्शन
इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में लामबंद हो गए हैं. सभी विपक्षी पार्टियां दिल्ली के जंतर मंतर में जुटेंगी और केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन करेंगी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीते दिनों इंडिया गठबंधन की बैठक में अरविंद केजरीवाल की सेहत का मुद्दा आम आदमी पार्टी ने उठाया था. इसके बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रैली का ऐलान किया. जंतर मंतर पर 30 जुलाई को इंडिया गठबंधन केजरीवाल के समर्थन में रैली करने जा रही है.

अरविंद केजरीवाल की सेहत के साथ किया जा रहा खिलवाड़- AAP
जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की सेहत का मुद्दा आप लगातार उठा रही है. आम का दावा है कि केजरीवाल की सेहत जेल में लगातार बिगड़ रही है. उनका वजन भी कम हो रही है. उनका डायबिटीज भी अनियंत्रित हो गया है. ऐसे में आप ने आशंका जताई है कि जेल में उनकी जान को खतरा है. वहीं, जेल में कोर्ट के निर्देश के बाद एक चिकित्सकों की टीम भी तैनात की गई है. जो लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए रखते हैं. इसके अलावा केजरीवाल का हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाता है.

आबकारी नीति घोटाले में जेल में हैं केजरीवाल
ईडी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार किया है. इसके बाद सीबीआई ने भी इसी घोटाले में उन्हें भ्रष्टाचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हालांकि ट्रायल कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिली थी लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत पर स्टे लगा दिया था. 

Also Read: राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा

संसद में बढ़ा बवाल तो स्पीकर ने कह दी ये बड़ी बात, देखें Video

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola