ममता बनर्जी INDIA ब्लॉक को करना चाहती हैं लीड, क्या है सहयोगी दल के नेताओं की राय

Updated:
विज्ञापन
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

INDIA Alliance: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने गठबंधन को लीड करने की इच्छा जाहिर कर दी है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी उन्होंने इच्छा जताई थी. ममता दीदी के बयान के बाद सबकी नजर इंडिया ब्लॉक के सहयोगी पार्टियों के नेताओं पर है. क्या उन्हें ममता दीदी की अगुआई पसंद होगी?

विज्ञापन

INDIA Alliance: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को लीड करने की इच्छा जाहिर कर राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है. इस बयान पर गठबंधन के सहयोगी दल के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. सभी ने इस फैसले का सम्मान और स्वागत किया है. तो पहले जानते हैं ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन पर क्या दिया था बयान.

INDIA Alliance: बंगाल से चला सकती हूं इंडिया गठबंधन

ममता बनर्जी ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि अगर उन्हें इंडिया गठबंधन को चलाने का मौका मिलता है, तो सुचारू ठंग से चला सकती हैं. दरअसल उनसे महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की हार पर सवाल किया गया था. उसपर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैंने इंडिया गठबंधन का गठन किया था. अब इसका प्रबंधन, मोर्चा चलाने वालों की जिम्मेदारी है. अगर वो इसे नहीं चला सकते तो मैं क्या कर सकती हूं. उसके बाद उन्होंने कहा, मैं कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना होगा. ममता दीदी से जब पूछा गया कि वो गठबंधन को लीड क्यों नहीं करती हैं? तो इसपर उन्होंने कहा, अगर मुझे मौका मिलता है, तो इसे सुचारू ढंग से चला सकती हूं. उन्होंने कहा, मैं बंगाल से ही गठबंधन को चला सकती हूं.

‘इंडिया’ गठबंधन की जिम्मेदारी मिली तो उसे संभालने को तैयार हैं ममता : कुणाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एक निजी चैनल को दिये साक्षात्कार में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व करने की इच्छा जतायी है. इस पर तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं. बनर्जी के लिए बंगाल पहली प्राथमिकता है. बंगाल को वह प्यार करती हैं, बंगाल में ही उनका जन्म हुआ है. वह अपना पूरा जीवन बंगाल में बिताना चाहती हैं. उनका अभी दिल्ली में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी लेने का इरादा नहीं है.

Also Read: Mahavikas Aghadi News: महाविकास अघाड़ी में दरार, उद्धव के नेता के पोस्ट पर भड़के अबू आजमी, MVA छोड़ने की दी धमकी

शरद पवार ने कहा, ममता बनर्जी गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं

ममता बनर्जी के बयान पर एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, हां निश्चित रूप से वह गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं. वह इस देश की एक प्रमुख नेता हैं. उनमें वह क्षमता है. उन्होंने संसद में जो नेता चुनकर भेजे हैं वे जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक लोग हैं. इसलिए उन्हें ऐसा कहने का अधिकार है.

राउत बोले- हम भी चाहते हैं कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की प्रमुख भागीदार बनें

ममता बनर्जी के बयान पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, हम ममता जी की इस राय को जानते हैं. हम भी चाहते हैं कि वह इंडिया गठबंधन की प्रमुख भागीदार बनें. चाहे वह ममता बनर्जी हों, अरविंद केजरीवाल हों या शिवसेना, हम सब एक साथ हैं. हम जल्द ही कोलकाता में ममता बनर्जी से बात करने जाएंगे.

सुप्रिया सुले ने कहा, अगर ममता बनर्जी लीड करती हैं, तो खुशी होगी

एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ममता बनर्जी निश्चित रूप से इंडिया गठबंधन की अभिन्न अंग हैं. लोकतंत्र में विपक्ष की बड़ी भूमिका और जिम्मेदारी होती है, इसलिए अगर वह अधिक जिम्मेदारी लेना चाहती हैं, तो हमें बहुत खुशी होगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola