इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चार बैंक खाते किये ‘फ्रीज’, लोकसभा चुनाव के पहले बढ़ी कांग्रेस की टेंशन

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के चार बैंक खाते ‘फ्रीज’ किये हैं. जानें पूरा मामला

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पहले सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच कांग्रेस की ओर से बड़ा आरोप लगाया गया है. पार्टी नेता अजय माकन ने कहा कि 2018-19 के लिए 210 करोड़ रुपये की आयकर की मांग पर कांग्रेस के बैंक खाते ‘फ्रीज’ कर दिये गये हैं. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष माकन की ओर से दावा किया गया है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ‘मामूली आधार’ पर पार्टी के चार मुख्य बैंक खाते ‘फ्रीज’ कर दिए हैं.

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा प्रमुख विपक्षी पार्टी के बैंक खाते ‘फ्रीज’ किया जाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.

क्या देश में एक ही पार्टी का शासन रहेगा?

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. यह कार्रवाई वर्ष 2018-19 के लिए आईटी रिटर्न दाखिल करने में 45 दिन की देरी के कारण हुई है. आगे उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का खाता बंद नहीं किया गया है बल्कि लोकतंत्र को बंद करने का काम किया गया है जो काफी घातक है. चुनाव की घोषणा में चंद दिन रह गये हैं. इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऐसी कार्रवाई की ठीक नहीं है. दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्या देश में एक ही पार्टी का शासन रहेगा?

देरी से दाखिल हुई रिटर्न

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि पार्टी ने उनके खाते को डीफ्रीज करने के लिए आयकर अपीलीय प्राधिकरण (आईटीएटी) से संपर्क किया है. माकन ने कहा कि उन्हें 2018-19 के लिए अपना आईटी रिटर्न 31 दिसंबर, 2019 तक दाखिल करना था, लेकिन पार्टी 40-45 दिनों की देरी से दाखिल हुई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola