IIT बॉम्बे में चंडीगढ़ जैसा मामला, महिला वॉशरूम में झांकने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

IIT Bombay launches TARA app

मुंबई पुलिस ने 22 साल के शख्स को हॉस्टल की बिल्डिंग में महिलाओं के वॉशरूम में झांकने का आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है. उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है.

विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएमएस कांड को अभी दो दिन भी नहीं हुए हैं कि आईआईटी बॉम्बे से भी ऐसा ही मामला सामने आ रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार IIT बॉम्बे की कैंटीन में काम करने वाले एक शख्स पर हॉस्टल की बिल्डिंग में महिलाओं के वॉशरूम में झांकने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

महिला वॉशरूम में झांकने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने 22 साल के शख्स को हॉस्टल की बिल्डिंग में महिलाओं के वॉशरूम में झांकने का आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है. उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है.

पाइप के सहारे बिल्डिंग में चढा शख्स

बताया जा रहा है कि शख्स पाइप के सहारे हॉस्टल की बिल्डिंग में चढ़ा. उसके बाद उसने महिना बॉथरूम में झांकने की कोशिश की. इस मामले में आईआईटी बॉम्बे का भी बयान आया, जिसमें बताया गया कि शख्स ने छात्रावास में घुसकर महिला बॉथरूम में झांकने की कोशिश की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुंबई पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. IIT बॉम्बे ने कहा, हम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएमएस वीडियो मामले में बवाल जारी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएमएस वीडियो मामले में बवाल जारी है. यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर आरोप है कि उसने हॉस्टल की कई छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाकर शेयर किया. मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भारी प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी. मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रा और उसके ब्वॉयफ्रेंड सहित एक और लड़के को गिरफ्तार किया. फिलहाल इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया है. इधर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 60 छात्रों के एमएमएस बनाने की बात को खारिज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रा केवल अपना वीडियो बनाकर अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola