Himachal Pradesh Election 2022 : क्या बदलेगा हिमाचल प्रदेश का इतिहास ? कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Oct 2022 2:30 PM
Himachal Pradesh Election 2022 : हिमाचल की राजनीति में बीते चार दशक से कोई भी सरकार दोबारा नहीं बनी है. इस बार हिमाचल में कांग्रेस को सरकार बनाने की पूरी उम्मीद है और आज ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर हैं.
Himachal Pradesh Election 2022 : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो चली है. निर्वाचन आयोग दोनों प्रदेश में साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की शुक्रवार को घोषणा कर सकता है. चुनाव आयोग ने तीन बजे प्रेस कॉन्फेंस बुलाया है जिसमें चुनावी बिगुल फूंकने की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फेंस का मकसद नहीं बताया गया है.
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो ये तीन डिवीजन में बंटा हुआ है. पहला मंडी, दूसरा कांगड़ा जबकि तीसरा शिमला. पूरे प्रदेश में 12 जिले हैं. हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीट है. 2017 के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर नजर डालें तो 68 सीट में से 44 सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया था जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आईं थीं. वहीं दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे जबकि सीपीआई (एम) ने एक सीट पर कब्जा जमाया था.
Also Read: Gujarat Election 2022: जानिए कैसा है गुजरात चुनाव का भौगोलिक समीकरण, किस जिले में कितनी विधानसभा सीट?
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हार का सामना करना पड़ा था जिसकी वजह से पार्टी की किरकिरी भी हुई थी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिंह भी चुनाव हार गये थे. हालांकि चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला था और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी. हिमाचल की राजनीति में बीते चार दशक से कोई भी सरकार दोबारा नहीं बनी है. इस बार हिमाचल में कांग्रेस को सरकार बनाने की पूरी उम्मीद है और आज ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर हैं.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मां शूलिनी के मंदिर में पूजा-अर्चना की. एआईसीसी महासचिव सोलन के ठोडो मैदान में ‘‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली” को संबोधित करेंगी. पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव औपचारिक रूप से पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी. हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है.
प्रियंका गांधी की रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊना और चंबा में दो रैलियों को संबोधित करने के एक दिन बाद हो रही है. प्रधानमंत्री ने गुरुवार को हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










