Himachal Pradesh Election 2022: क्या जयराम ठाकुर फिर दिला पाएंगे भाजपा को हिमाचल प्रदेश की सत्ता ?

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Oct 2022 11:29 AM

विज्ञापन

Himachal Pradesh Election 2022: जयराम ठाकुर मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गये. आइए जानते हैं जयराम ठाकुर के रानीतिक करियर के बारे में...

विज्ञापन

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद भाजपा ने कमर कस ली है और जीत का दावा कर रही है. यहां वर्तमान में भाजपा की ही सरकार है लेकिन इतिहास पर नजर डालें तो यहां की जनता हर बार अलग पार्टी को सत्ता देती है. इस इतिहास को बदलने के लिए भाजपा पूरी ताकत से चुनाव प्रचार कर रही है. अभी भाजपा ने प्रदेश की कमान जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur CM of Himachal Pradesh) के हाथों में दे रखी है.

जयराम ठाकुर की बात करें तो वे एक मंझे हुए राजनेता हैं और हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री हैं. ठाकुर 1998 से लगातार जीतकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 5वीं बार विधायक बने जिसके बाद भाजपा ने प्रदेश की कमान उन्हें सौंपी. इससे पहले हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में वे सेवा दे चुके हैं. वह 2009 से 2012 तक ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के पद पर काबिज थे.

जयराम ठाकुर मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गये. आइए जानते हैं जयराम ठाकुर के रानीतिक करियर के बारे में…

-1986 में हिमाचल प्रदेश के अखिल भारतीय छात्र परिषद (एबीवीपी) के संयुक्त सचिव जयराम ठाकुर बने.

-1989-93 में जम्मू और कश्मीर में एबीवीपी के आयोजन सचिव जयराम ठाकुर बनाये गये.

-1993-95 हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राज्य सचिव जयराम ठाकुर बनाये गये.

Also Read: Himachal Pradesh Election 2022: कौल सिंह ठाकुर होंगे कांग्रेस का सीएम फेस ? जानें राजनीतिक करियर

-1998 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के लिए जयराम ठाकुर चुने गये थे.

-2000-2003 हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष के रूप में जयराम ठाकुर ने सेवा दी.

-2003 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा में दोबारा से जयराम ठाकुर निर्वाचित हुए.

-2003-2005 हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में जयराम ठाकुर ने सेवा दी.

-2007 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा में जयराम ठाकुर फिर से निर्वाचित हुए.

-2012 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के लिए जयराम ठाकुर को चौथी बार चुना गया.

-2017 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए पांचवीं बार निर्वाचित हुए. इसके बाद 27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर ने शपथ लिया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola