Uttarakhand Weather: जोशीमठ के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी, ठंड की चपेट में क्षेत्र, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

उत्तराखंड के जोशीमठ में देर रात जमकर बर्फबारी हुई, बर्फबारी के चलते पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गयी है. बीते रात से शुरू हुई यह बर्फबारी अभी तक जारी है.

विज्ञापन
undefined

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के जोशीमठ में भूधंसाव की घटनाओं के बीच अब बर्फबारी की घटना ने भी वहां रहने वाले लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जोशीमठ में बीती रात काफी तेज बर्फबारी होनी शुरू हुई है, इस बर्फबारी की वजह से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है.

विज्ञापन
undefined

उत्तराखंड में भूधंसाव की समस्या से जूझ रहे जोशीमठ सहित चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात से हिमपात हो रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है.

undefined

मौसम विभाग के मुताबिक, ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात से बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी, जो अब तक जारी है. वहीं, निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है.

undefined

मौसम विभाग के मुताबिक, ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात से बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी, जो अब तक जारी है. वहीं, निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. बारिश और बर्फबारी के साथ राज्य में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों की कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

undefined

जोशीमठ में आज सुबह पहले बारिश और फिर हिमपात शुरू हो गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कर्मियों के साथ ही आपदा पीड़ितों की मुश्किलें भी बढ़ गईं.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ कस्तूरी मृग अभयारण्य का अधिकतर इलाका बर्फ से ढक गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola