अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, मानसून भी रहेगा सक्रिय, 12 से 16 जून तक IMD का अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में 12 से 16 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक कई इलाकों तेज हवा भी चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में अगले 5 दिन भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 12 से 16 जून के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं 12 से 14 जून के दौरान कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के दौरान मानसून सक्रिय अवस्था में रह सकता है.

मानसून का किधर है रूख?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल 17 डिग्री उत्तर/55 डिग्री पूर्व, 17.5 डिग्री नॉर्थ/60 डिग्री ईस्ट, 18 डिग्री नॉर्थ/65 डिग्री ईस्ट, 18.5 डिग्री नॉर्थ/70 डिग्री ईस्ट, मुंबई, अहिल्यानगर, अहिल्याबाई, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, 23.5 डिग्री नॉर्थ/89.5 डिग्री ईस्ट, बालुरघाट, 30 डिग्री नॉर्थ/85 डिग्री ईस्ट से होकर गुजर रही है. 14 जून के आसपास मध्य और आसपास के पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.

कैसी बनी हुई है मौसमी प्रणाली

आईएमडी के मुताबिक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जबकि निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर पूर्वी राजस्थान से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ बनी हुई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में नया पश्चिमी विक्षोभ कल यानी 13 जून से सक्रिय हो सकता है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

मौसमी गतिविधियों के कारण केरल, माहे, कर्नाटक, लक्षद्वीप में अगले 7 दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 11 से 13 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. 12 से 15 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और कर्नाटक में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

किन राज्यों में भारी बारिश के आसार

  • 12-15 जून- तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में भारी बारिश
  • 12-13 जून: केरल, माहे में में भारी बारिश

अत्यधिक भारी बारिश

  • 14 से 16 जून- केरल, माहे में भारी से बहुत भारी बारिश
  • 12 से 16 जून तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में में भारी बारिश

पश्चिम भारत में आंधी बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 16 जून को गुजरात, 12 से 14 जून को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा में बिजली और 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है.

पूर्व और मध्य भारत में बारिश की चेतावनी

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले 7 दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में 12-13 जून को गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में 15 जून तक गरज, बिजली और 14 से 15 जून को मध्य प्रदेश में 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola