24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश, 23 से 27 मई तक वॉर्निंग, IMD का हाई अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 May 2025 3:14 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में आने वाले 6 से 7 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भयंकर बारिश, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने 23 मई से लेकर 27 मई तक भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण कोंकण तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर पर स्थित है. इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान
एक डिप्रेशन में और तीव्र होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिम तट गुजरात, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और केरल पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

  • 23 से 25 मई के दौरान कोंकण और गोवा में भारी बारिश
  • 24 से 27 मई के दौरान तटीय कर्नाटक और क्षक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है.
  • 25 मई को मध्य महाराष्ट्र, 25 और 26 मई को 2025 को तमिलनाडु के घाटी क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.
  • अगले 2 दिनों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश (Heavy Rain Warning)

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6 से 7 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.
  • 23 से 27 मई के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश
  • 23 से 25 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश
  • 23 से 26 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

पूर्व और मध्य भारत में मौसम

  • 23 से 26 मई के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में गरज चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
  • 23 से 25 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
  • 23 से 26 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है.
  • 24 मई को विदर्भ में 27 और 28 मई को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 28 मई के दौरान केरल, कर्नाटक में गरज चमक के साथ तेज हवा और भारी बारिश की संभावना है. 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है.
  • 24 मई को तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
  • अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
https://twitter.com/Indiametdept/status/1925863251843088543

Also Read: भयंकर बारिश की चेतावनी, अरब सागर में 24 घंटों में बन सकता है डिप्रेशन, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola