Heavy Rain Alert: अगले 5 दिन झमाझम बारिश, 15 मई तक आंधी-तूफान के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का हाई अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain ALert

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य, उत्तर-पश्चिम भारत, पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक इस दौरान अधिकांश इलाकों में तेज हवा भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर करते हुए कहा कि कहीं-कहीं हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. 12 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में और 13 मई तक पश्चिम और मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. 11 से 15 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की बहुत संभावना है. इसके दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में आगे बढ़ सकता है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य के कुछ भागों में मौसमी हलचल बढ़ सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत में बारिश (Eastern and Central India Rain Alert)

  • 11 से 13 मई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है.
  • 11 से 15 मई के दौरान छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 15 को बिहार, झारखंड में बारिश हो सकती है.
  • 11 से 13 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड 30 से 40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
  • 11 और 13 से 15 मई के दौरान बिहार में भी तेज हवा का दौर रहेगा.
  • 11 और 12 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 13 और 14 मई को निकोबार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • 11 से 15 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत (Heavy Rainfall North West India)

  • 11 और 12 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, पूर्वोत्तर राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.
  • इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर कहीं-कहीं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
  • 11 मई को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ में गरज के साथ हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

पश्चिम भारत (Heavy Rain Alert West India)

  • 11 से 15 मई के दौरान मध्य महाराष्ट्र में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
  • हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
  • 11 और 13 मई को कोंकण और गोवा में हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 11 से 13 मई के दौरान मराठवाड़ा 11 और 12 मई को गुजरात राज्य में बारिश की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत (Heavy Rain Warning)

  • 11 से 15 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • हवा की गति कई इलाकों में बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
  • 11 और 12 मई को लक्षद्वीप और पूरे तटीय कर्नाटक में बिजली चमकने की संभावना है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola