3 मई तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट, एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
Heavy Rain Alert: 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक पूर्वोत्तर भारत में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा. हालांकि मौसम विभाग ने आज (29 अप्रैल) को थोड़ी राहत की उम्मीद जताई है, इसके बाद कल से फिर मौसम करवट ले सकता है. विभाग का अनुमान है कि 2 जुलाई तक मौसम के तेवर तल्ल रह सकता है. आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावमष्टि, तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर 2 मई तक जारी रह सकता है. वहीं 1 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज चमक और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा और बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.
मौसमी गतिविधियां
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी हवाओं का एक ट्रफ अब 84° पूर्व देशांतर के पास 15° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है. एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे क्षेत्रों पर स्थित है. उत्तर-दक्षिण ट्रफ अब उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण से शुरू होकर दक्षिण तमिलनाडु तक फैला है. यह विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु से होकर गुजर रहा है. एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर बना है और एक अन्य पूर्वोत्तर असम पर स्थित है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार है.
15 से ज्यादा राज्यों में आंधी बारिश की संभावना
देश के 15 से ज्यादा राज्यों में आने वाले दिनों में आंधी बारिश की संभावना है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाके, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों आने वाले दिनों में घोर बारिश की चपेट में आ सकते हैं. अगले 5 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अनुमान है.
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 28 और 29 अप्रैल को असम और मेघालय में गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं 28 और 29 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और 28 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की की संभावना है.
पूर्वी और मध्य भारत में बारिश के साथ तेज हवाएं
- 28 अप्रैल से 2 मई के दौरान पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
- 28 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, और झारखंड में, तथा 29 अप्रैल को ओडिशा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है.
- 28 अप्रैल को बिहार और 29 अप्रैल से 1 मई के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
- आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कराईकल में गरज के साथ छिटपुट से मध्यम वर्षा, बिजली चमकने, और 30 से 40 किमी प्रति घंटा से लेकर 50 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है.
- 28 अप्रैल से 2 मई के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छींटे और तेज हवा की संभावना है.
- 28 अप्रैल को केरल और माहे में छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है.
- 30 अप्रैल और 1 मई को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.
- 2 और 3 मई 2025 से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है. इसके प्रभाव से 30 अप्रैल से 4 मई के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली, और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
अगले 24 घंटों के दौरान कहां होगी बारिश
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बौछारें हो सकती हैं. दक्षिण कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










