ePaper

हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2025: मतगणना जारी, भाजपा को बढ़त

Updated at : 12 Mar 2025 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
Haryana Nagar Nigam Chunav 2025 Result

Haryana Nagar Nigam Chunav 2025 Result

Haryana Nagar Nigam Chunav 2025 Result: हरियाणा में नगर निकाय और नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं. शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, जबकि कांग्रेस पिछड़ रही है. 2 मार्च को हुए मतदान में 46% वोटिंग दर्ज हुई थी. 7 नगर निगमों और 40 निकायों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, और सुरक्षा के मद्देनजर कई इलाकों में शराब की बिक्री बंद कर दी गई है.

विज्ञापन

Haryana Nagar Nigam Chunav 2025 Result:  हरियाणा की राजनीति में बुधवार का दिन अहम है, क्योंकि राज्य में नगर निकाय और नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने शुरू हो गए हैं. अब तक के रुझानों में भाजपा को कई क्षेत्रों में बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है. रोहतक में भाजपा आगे चल रही है और कांग्रेस की स्थिति कमजोर बताई जा रही है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी, और अब धीरे-धीरे स्पष्ट नतीजे सामने आ रहे हैं.

राज्य में 2 मार्च को नगर निकाय चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें कुल 51 लाख मतदाताओं में से 46% ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस चुनाव में 7 नगर निगम—गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर—के महापौर और वार्ड सदस्यों का चयन हुआ था. साथ ही, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए उपचुनाव भी कराए गए थे.

इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने-अपने पार्टी चिन्हों पर चुनाव लड़ा था, और मतदान ईवीएम के माध्यम से हुआ था. कुल 9 नगर निगमों समेत 40 नगर निकायों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. पानीपत नगर निगम की वोटिंग 9 मार्च को संपन्न हुई थी, और इसके परिणाम भी आज जारी किए जाएंगे.

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर रखी है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. सभी दलों की निगाहें इन चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, क्योंकि यह नतीजे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: 24 घंटे बाद बहुत भयंकर बारिश का हाई अलर्ट, होली से पहले मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Haryana Nagar Nigam Chunav 2025 Result: हिसार नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन पोपली छह राउंड की गिनती के बाद 30,862 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, वार्ड चुनावों में भी भाजपा ने बढ़त बनाई है.

वार्ड 1 में भाजपा की सरोज जैन ने 4,000 वोटों से जीत दर्ज की.

वार्ड 2 में भाजपा के मोहित सिंघल 2,533 वोटों से विजयी रहे.

वार्ड 3 से भाजपा की ज्योति वर्मा ने 2,881 वोटों से जीत हासिल की.

वार्ड 4 में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह सांखला 2,223 वोटों से जीते.

वार्ड 5 में भाजपा के भीम महाजन ने 2,311 वोटों से जीत दर्ज की.

वार्ड 6 में निर्दलीय प्रत्याशी उषा ने 75 वोटों से जीत हासिल की.

वार्ड 7 में भाजपा के मनोहर लाल वर्मा 2,309 वोटों से जीते.

वार्ड 8 में निर्दलीय रवि जमालपुरिया ने 2,792 वोटों से जीत दर्ज की.

हिसार नगर निगम चुनावों में भाजपा ने मजबूती से प्रदर्शन किया, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कुछ वार्डों में जीत हासिल की.

इसे भी पढ़ें: कल से 4 दिन की छुट्टी! स्कूल, बैंक और ऑफिस बंद

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola