हरियाणा में लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ा, कुछ शर्तों के साथ रेस्तरां, बार और क्लब को मिली और राहत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jul 2021 8:24 PM
Haryana Lockdown News Updates कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा जारी कोविड प्रतिबंधों को 2 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. हालांकि, रेस्तरां, बार और क्लब संचालको को और राहत मिली है. अब उन्हें एक घंटे अधिक यानी रात 11 बजे तक खुला रखने को मंजूरी दी गयी है.
Haryana Lockdown News Updates कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा जारी कोविड प्रतिबंधों को 2 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. हालांकि, रेस्तरां, बार और क्लब संचालको को और राहत मिली है. अब उन्हें एक घंटे अधिक यानी रात 11 बजे तक खुला रखने को मंजूरी दी गयी है.
कोविड-19 की वजह से हरियाणा में लागू लॉकडाउन की मियाद को राज्य सरकार द्वारा एक हफ्ते और बढ़ाने का फैसला शनिवार को लिया गया. अब यह 2 अगस्त तक प्रभावी रहेगा. सरकार की ओर से जारी किए नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थान दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा ले सकेंगे. साथ ही सरकारी विभागों में भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षाओं को भी मंजूरी दी गई है.
Haryana government issues order to extend lockdown till August 2, with some relaxations in the state pic.twitter.com/MHQIGsZmCK
— ANI (@ANI) July 24, 2021
बता दें कि इससे पहले महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत लॉकडाउन की अवधि 26 जुलाई शाम पांच बजे तक थी. उसके खत्म होने से पहले ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नए आदेश जारी कर दिए है. राज्य के मुख्य सचिव विजय वर्धन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा का विस्तार 26 जुलाई की सुबह पांच बजे से 2 अगस्त की सुबह पांच बजे तक तक किया गया है.
मुख्य सचिव विजयवर्धन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार सभी रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे. हालांकि, संचालकों को कोविड मानकों का सख्ती से पालन कराना होगा. आदेश में कहा गया कि रेस्तरां और बार को अब सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति होगी और यह रियायत मॉल और होटल में मौजूद रेस्तरां और बार को भी मिलेगी.
Also Read: दिल्ली में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत, शादी समारोह व अंतिम संस्कार में 100 लोग हो सकेंगे शामिलप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










